विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैंने उससे भीख मांगी...' पति ने की Celina Jaitly की ऐसी हालत, बच्चों के लिए जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:16 PM (IST)

Celina Jaitly अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तकलीफें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उन्होंने हाल ही में बताया ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर छलका सेलिना जेटली का दर्द

सोशल मीडिया पर छलका सेलिना जेटली का दर्द

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर छलका सेलिना जेटली का दर्द

  2. एक्ट्रेस ने आपबीती बताते हुए लिखा लंबा नोट 

  3. पति से तलाक की कानूनी लड़ाई लड़ रही है एक्ट्रेस  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर अपने पति पीटर हाग से अलग होने और चल रहे तलाक के मामले के बारे में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। पति से तलाक और अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई पर एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर शेयर की। 

सेलिना ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ' एक साल पहले 12 अक्टूबर को मैं क्रेडिट कार्ड से बुक किए गए टिकट और एक सूटकेस के साथ मुंबई आई थी। उस सूटकेस में फाइलें, मेरी गुजर चुकी मां की साड़ी और दिल का दर्द था। यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला था'।

सितंबर 2025 की शुरुआत में, मुझे पोस्ट ऑफिस ले जाया गया। मुझे लगा कि यह हमारी 15वीं शादी की सालगिरह का तोहफा है। लेकिन वह तलाक का नोटिस था। पहली सुनवाई में, जज ने हमें नवंबर तक का समय दिया ताकि हम आपसी सहमति से अलग होने की दिशा में काम कर सकें'।

celina (9)

सेलिना ने अपने पति से की थी गुजारिश

अपने पति से आपसी सहमति से अलग होने की गुजारिश को याद करते हुए सेलिना ने लिखा, 'मैंने अपने पति से मिन्नत की 'मैं वादा करती हूं कि मैं कोर्ट को तुम्हारे दुर्व्यवहार और ट्रॉमा के बारे में नहीं बताऊंगी। चलो बच्चों के लिए आपसी सहमति से अलग हो जाते हैं। मेरे भाई के लिए, मैं कानूनी लड़ाई का खर्च कैसे उठाऊंगी?'

मुझसे कहा गया, 'मेरे वकीलों से बात करो।' मुझसे यह भी कहा गया कि अगर कानूनी फीस के लिए पैसे कम पड़ें तो मैं सफाई कर्मचारी का काम कर लूं । पंद्रह साल की शादी और चार बच्चे। क्या यह वही आदमी था?

'मेरी संपत्तियों को बेचने की कोशिश की'- सेलिना

'अगले ही दिन एक लीगल नोटिस में मेरी शादी से पहले की सभी संपत्तियों पर दावा किया गया। मुझसे कहा गया कि अगर मैं अपने बच्चों से मिलना चाहती हूं, तो तलाक के बाद ऑस्ट्रिया नहीं छोड़ सकती। मुझे हमारे ऑस्ट्रियाई अकाउंट्स का एक्सेस नहीं था और पता चला कि भारत में मेरी शादी से पहले की संपत्तियों को बेचने की कोशिश की जा रही थी। मेरे भाई की हालत का भी मुझ पर बहुत असर पड़ा'।

celinaaa

लगातार निगरानी में रहने के कारण बच्चों को छोटी-छोटी बातों पर डांटने को भी रिकॉर्ड किया जाने लगा, ताकि मुझे मानसिक रूप से कमजोर मां के तौर पर दिखाया जा सके। ऑस्ट्रियाई पड़ोसियों की मदद से, मैं रात 1 बजे वहां से निकल गई। मैंने एक हफ्ता होटल में बिताया और जूम व फोन कॉल के जरिए अपने बच्चों से बात करती रही'।

'मेरे बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा'- सेलिना

सेलिना ने आगे कहा, 'जिस दिन मैं अपनी शादी से पहले की संपत्तियों को वापस पाने के लिए कोर्ट गई, उस दिन सारा संपर्क टूट गया। मेरे जुड़वां बच्चों में से एक ने मैसेज किया कि उनके पिता चिल्ला रहे थे कि मैंने उन्हें छोड़ दिया है। एक साल बाद भी, मेरी जॉइंट कस्टडी छीनने की कोशिशें जारी हैं।

मेरे बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है, उन्हें मुझसे दूर किया जा रहा है और ऑस्ट्रियाई अधिकार-क्षेत्रों के बीच लगातार इधर-उधर ले जाया जा रहा है। फिर भी मुझे न्याय का इंतजार है। यह एक ऐसी मां की कहानी है जो लगातार लड़ रही है'।

पति के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहीं एक्ट्रेस

सेलिना जेटली अपने अलग हो चुके पति पीटर हाग (Peter Haag) के साथ तलाक की कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं, जिन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रियाई कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

सेलिना ने बॉलीवुड से दूर होने के बाद 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। इस कपल ने 2012 में जुड़वां बेटों का स्वागत किया और उसके बाद 2017 में फिर से जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। हालांकि उनके बेटे शमशेर का दिल की बीमारी के कारण निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- चोट के बावजूद कम नहीं हुआ Sidharth Malhotra का स्वैग, मजेदार कैप्शन के साथ फैंस से किया शेयर