विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेलिना जेटली ने पाकिस्तानी समीक्षक के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, फिरोज और फरदीन खान के साथ रिलेशन पर की थी गंदी बात

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 31 Jul 2023 10:05 AM (IST)

Celina Jaitley सेलिना जेटली बॉलीवुड की वह अदाकारा रही हैं जिन्होंने फरदीन खान और फिरोज खान के साथ अपने करियर ...और पढ़ें

File Photo of Celina Jaitley. Photo Credit: Instagram
File Photo of Celina Jaitley. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. सेलिना जेटली पर पाकिस्तानी पत्रकार ने लगाया था फिरोज और फरदीन खान के साथ सोने का आरोप
  2. एक्ट्रेस ने मामले में उठाया सख्त कदम
  3. एक्ट्रेस ने विदेश मंत्रालय तक पहुंचाया इस मामले को

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने 2003 में फिल्म 'जानशीन' से करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म फिरोज खान और फरदीन खान के साथ थी। एक्ट्रेस के करियर के शुरुआती दौर में उनके फरदीन खान के साथ रिलेशन की चर्चाएं थीं। यहां तक सेलिना पर फरदीन के साथ ही फिरोज के साथ भी रिलेशेन में होने की अफवाह उड़ी।

सेलिना ने यह आरोप लगाने वाले पाकिस्तानी पत्रकार को तब भी करारा जवाब दिया था। अब एक्ट्रेस ने मामले में खुलासा किया है कि विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान हाई कमीशन के साथ इस मुद्दे को उठाया है और जांच की मांग की है। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर इससे जुड़ी अपडेट शेयर किया है।

यह था ट्वीट

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी पत्रकार उमैर संधू ने एक ट्वीट में लिखा था, 'सेलिना जेटली बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो पिता (फिरोज खान) और बेटे (फरदीन खान) दोनों के साथ सोई हैं।' सेलिना ने इसी ट्वीट से संबंधित जवाब दिया है।

फिरोज और फरदीन खान के साथ संबंध के लगे थे आरोप

एक्ट्रेस ने लिखा, 'कुछ महीने पहले पाकिस्तान के पत्रकार उमैर संधू ने मेरे बारे में झूठे दावे किए, जिसमें मेरे मेंटर फिरोज खान और उनके बेटे फरदीन खान के साथ मेरे संबंधों को लेकर कहा गया था। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रिया में भी मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा को निशाना बनाते हुए कई दावे किए। पाकिस्तान से उनके फर्जी दावों पर मेरा रिएक्शन वायरल हो गया और पाकिस्तानी लोगों सहित लाखों ट्विटर यूजर्स का सपोर्ट मिला, जो इस बात से हैरान थे।'

'उमैर ने ऑनलाइन अपनी जगह बदल दी है और वह पाकिस्तान में छिपा है। जिससे कि लीगल एक्शन लेना मेरे लिए संभव नहीं हो पा रहा था और वह मेरे चरित्र और मॉडेस्टी पर सवाल खड़े कर रहा था। मैंने नेशनल कमीशन फॉर वुमन इन इंडिया में इस मामले को ले जाने का फैसला किया। आयोग ने इसकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव को एक लेटर भेजा। मंत्रालय ने इस घटना को गंभीरता से ली है और आगे जांच और कार्रवाई की मांग की है।'

फैंस का मिला साथ

सेलिना जेटली ने जैसे ही यह ट्वीट किया वैसे ही कमेंट सेक्शन में फैंस ने उन्हें सपोर्ट करना शुरू कर दिया। लोगों ने एनसीडब्ल्यू में इस मामले को ले जाने और फेक न्यूज फैलाने वाले सबक सिखाने के लिए उनकी तारीफ की है।