विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganesh Chaturthi 2023: गणपति के परम भक्त हैं ये सितारे, अपने हाथों से बनाते हैं इको फ्रेंडली बप्पा की मूर्ति

Published: Mon, 18 Sep 2023 06:37 PM (IST)

Ganesh Chaturthi 2023 गणेश चतुर्थी की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। खासकर मुंबई में सितारों के बीच ...और पढ़ें

File Photo of Actors who made Eco Friendly Ganpati Idols
File Photo of Actors who made Eco Friendly Ganpati Idols

HighLights

  1. गणेश चतुर्थी का सितारों में रहता है क्रेज
  2. कई सिलेब्रिटीज ने बनाई है बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति
  3. फैंस को पसंद आई है सितारों की कलाकारी

नई दिल्ली, जेएनएन। Ganesh Chaturthi 2023:हिंदू धर्म में भगवान गणेश की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्याता है कि विघ्नहर्ता की पूजा करने से सुख समृद्धि, बुद्धि और बल का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जहां आम लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं, वहीं सितारों में भी गणेश उत्सव को लेकर उत्साह बना रहता है।

सिलेब्रिटीज धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं गणेश उत्सव

ग्लैमर इंडस्ट्री से कई स्टार्स गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर सलमान खान तक, फिल्मी सितारे पूरी श्रद्धा और मन से इस त्योहार को मनाते हैं। छोटे पर्दे के सितारों में भी गणेश चतुर्थी मनाने का क्रेज बरकरार रहता है। कई स्टार्स ऐसे हैं, जो बप्पा की मूर्ति घर पर ही बनाते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 19 सितंबर से शुरू हो रहा है।

इन सितारों ने बनाई इको फ्रेंडली मूर्ति

ऋत्विक धनजानी और करण वाही जैसे कई सितारों ने बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाई है। मगर यह पहली बार नहीं है, जब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक्टर्स ने खुद ही मूर्ति बनाकर बप्पा को विराजमान किया हो। हम ऐसे की कुछ सितारों की बात करेंगे, जो भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाते हैं।

इशिता दत्ता

हाल ही में एक बेटे की मां बनीं इशिता दत्ता (Ishita Dutta) ने गणपति बप्पा की छोटी सी मूर्ति बनाकर फैंस को दिखाया है। उन्होंने काफी अच्छी फिनिशिंग देते हुए बप्पा की खूबसूरती मूर्ति बनाई है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''डीवोशन, लव, फैमिली, फ्रेंड्स, मोदक, प्रेयर्स और ढोल की आवाज...आखिरकार साल का वह समय आ गया।''

View this post on Instagram

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)

ऋत्विक धनजानी

ऋत्विक धनजानी हर साल बप्पा की मूर्ति बनाते हैं। वह न सिर्फ इसका वीडियो पोस्ट करते हैं, बल्कि उन्होंने मूर्ति कैसे बनाई है, इसका प्रॉपर स्टेप भी लोगों को दिखाते हैं। इस बार उन्होंने चार दिन पहले मूर्ति बनाना शुरू किया। फाइनल आउटकम शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को अपनी क्रिएटिविटी का परिचय दिया। ऋित्विक ने दिखाया है कि उनके बप्पा चंद्रमा पर विराजमान हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rithvik D (@rithvik_d)

करण वाही

ऋत्विक की तरह ही करण वाही ने भी बप्पा के आइडल को अपने हाथों से बनाया है। क्ले से बनाए मूर्ति के वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''उसे जीवन में लाने का एक और वर्ष, यह त्यौहार हमारे जीवन में खुशियों का एक और वर्ष लेकर आया है। पर्यावरण को अनुकूल बनाना केवल ग्रह के लिए नहीं है, बल्कि उसके साथ वहां रहने की प्रक्रिया का अनुभव करना है।" करण पहले भी बप्पा की मूर्ति बना चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Wahi (@karanwahi)

राकेश बपत

एक्टर राकेश बपत ने गणपति भगवान की मूर्ति को मोतियों से सजाया है। उन्होंने आइडल को पेंट से फाइनल टच देते हुए खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

गुरमीत चौधरी

टीवी इंडस्ट्री के 'राम' यानी कि गुरमीत चौधरी भी बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाने में हाथ आजमा चुके हैं। ऐसा करने पर उन्होंने खुशी भी जाहिर की थी।

रितेश देशमुख

गणपित बप्पा की मूर्तो को बनाने में सिर्फ टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारे ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड वाले भी आगे हैं।रितेश देशमुख को गणपति उत्सव काफी प्यारा है। वह बप्पा की होममेड मूर्ति को घर में विराजमान कराते हैं।

अर्जुन बिजलानी

गणेश भगवान की मूर्ति बनाने में अर्जुन बिजलानी ने भी हाथ आजमाया है। उन्होंने एक बार मिट्टी से बप्पा की छोटी सी मूर्ति बनाई थी। हालांकि, पूजा के लिए वह पंडाल से बड़ी मूर्ति लेकर आए थे। लेकिन गणपति बप्पा के लिए उनकी ये मेहनत देख फैंस ने तारीफ की थी।