विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'स्मार्ट हैं लेकिन फिल्मों में ना आएं', मुकेश छाबड़ा ने Virat Kohli को क्यों दी फिल्मों से दूर रहने की सलाह?

Published: Thu, 22 Aug 2024 01:49 PM (IST)

कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने मैदान छोड़ने के बाद एक्टिंग फील्ड में हाथ आजमाया है। अब विराट कोहली को लेकर ...और पढ़ें

मुकेश छाबड़ा ने विराट कोहली को दी सलाह
मुकेश छाबड़ा ने विराट कोहली को दी सलाह

HighLights

  1. मुकेश छाबड़ा ने की विराट की तारीफ
  2. पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में हैं विराट
  3. अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं कोहली

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विराट कोहली भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं। क्रिकेटर कई सारे विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। वहीं कई क्रिकेटर ऐसे भी हैं जिन्होंने फील्ड के साथ एक्टिंग में भी अपना जादू बिखेरा। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने विराट कोहली को एक सलाह दे डाली। मुकेश ने कहा कि भले ही विराट बेहतरीन अभिनेता हों लेकिन उन्हें फिल्मों में काम नहीं करना चाहिए। क्रिकेट खिलाड़ी को फिल्मों से दूर रहना चाहिए, भले ही उसका क्रिकेट करियर खत्म हो जाए।

मुकेश ने विराट को बताया बेहतरीन एक्टर

रणवीर इलाहबादिया ने जब मुकेश से विराट के फिल्मों में आने को लेकर उनकी राय पूछी तो उन्होंने कहा,“वह पहले से ही एक महान अभिनेता हैं। वह दिल्ली से हैं, वह पंजाबी हैं। उन्होंने वो जिंदगी देखी है। उन्होंने सफलता को बहुत खूबसूरती से संभाला है। उन्होंने कॉम्पटीशन, फिटनेस और मानसिक तौर पर हर तरीके से खुद को बनाए रखा।"

यह भी पढ़ें: रणबीर की 'रामायण' में रावण के किरदार पर बात करते हुए बुरे फंसे Mukesh Chabbra, बोले- 'वो प्‍यार में थे'

लोग विराट को रोल मॉडल की तरह देखते हैं

विराट पर आगे बात करते हुए मुकेश ने कहा कि वो अब क्रिकेटर्स के लिए एक रोल मॉडल की तरह हैं। उन्हें छोले- भटूरे बहुत पसंद हैं और इसी के साथ वो एक बहुत अच्छे पति और पिता हैं। वो बहुत फनी हैं। वो डांस करते हैं, मिमिक्री करते हैं, उनकी कॉमिक टाइमिंग बहुत अच्छी है। उन्होंने हर कदम इंडिया को प्राउड फील करवाया है। वो जहां हैं उन्हें वहीं रहना चाहिए, फिल्मों में नहीं आना चाहिए।

बता दें कि अजय जडेजा, हरभजन सिंह, श्रीसंत जैसे क्रिकेटर्स एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं लेकिन किसी को भी खास सफलता नहीं मिली। वहीं विराट कोहली की अनुष्का शर्मा से मुलाकात एक ऐड फिल्म के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। अभी ये कपल दो प्यारे-प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं।

यह भी पढ़ें: क्यों Ranbir Kapoor को ही नितेश तिवारी बनाना चाहते थे Ramayana का 'राम', कास्टिंग डायरेक्टर ने किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।