Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज, कार मैकेनिक ने लगाया आरोप

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Tue, 22 Jan 2019 08:58 AM (IST)

    अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने कार मैकेनिक को जान से मारने की धमकी दी है।

    Hero Image
    अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज, कार मैकेनिक ने लगाया आरोप

    मुंबई। फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली एक बार फिर से विवादों में हैं और उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। आदित्य पंचोली पर मुंबई के एक कार मैकेनिक ने आरोप लगाया है कि जब आदित्य से कार रिपेयरिंग करने के रूपए मांगे गए तो उन्होंने जान से जान से मारने की धमकी दे दी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेता आदित्य पंचोली एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। एक कार मैकेनिक ने आदित्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक कार मैकेनिक ने शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि कार रिपेयरिंग के रूपए 2,82,158 मांगे तो आदित्य ने उस कार मैकेनिक को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद कार मैकेनिक ने शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल इनवेस्टिगेशन चल रहा है। 

    आपको बता दें कि, इससे पहले भी अभिनेता आदित्य पंचोली विवादों में रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत भी उन पर आरोप लगाए थे। कुछ दिन पहले उनका नाम कंगना रनौत की वजह से चर्चा में आया था। कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू में अभिनेता आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया था कि आदित्य ने उनका शोषण किया और फिर उनको घर में बंद कर दिया था।

    यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार फिर युद्ध के मैदान में, ये है नेत्रहीन राजा के बदले की कहानी

    यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के परिवार का भी है फैमिली Whats app ग्रुप, जानें कौन है सबसे ज्यादा एक्टिव बच्चन