विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Urvashi Rautela को फ्रेंच मीडिया ने गलती से समझ लिया ऐश्वर्या राय, जानें फिर कांस फिल्म फेस्टिवल में क्या हुआ

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 18 May 2023 06:10 PM (IST)

Cannes Film Festival 2023 Urvashi Rautela कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में कई कलाकारों ने भाग लिया है। अब उर्वशी रौतेला ...और पढ़ें

Cannes Film Festival 2023 Urvashi Rautela, Cannes Film Festival 2023, Urvashi Rautela
Cannes Film Festival 2023 Urvashi Rautela, Cannes Film Festival 2023, Urvashi Rautela

नई दिल्ली, जेएनएन। Cannes Film Festival 2023 Urvashi Rautela: कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 अपने पूरे चरम पर है। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाग लिया है। इनमें मृणाल ठाकुर, सारा अली खान, उर्वशी रौतेला और मानुषी छिल्लर जैसे नाम शामिल है। ऐश्वर्या राय ने अभी तक रेड कारपेट पर वॉक नहीं किया है।

उर्वशी रौतेला ने कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक किया है

वहीं, हाल ही में, उर्वशी रौतेला ने रेड कारपेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। खास बात यह है कि उन्हें ही ऐश्वर्या राय समझकर पुकारा गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उर्वशी रौतेला को पैपराजी के आगे पोज करते हुए देखा जा सकता है। कई फोटोग्राफर्स उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए "ऐश्वर्या" कहकर संबोधित कर रहे हैं।

उर्वशी रौतेला को ऐश्वर्या राय समझकर पुकारा गया है

उर्वशी रौतेला उनकी ओर देख कर मुस्कुराती है और अनजान में हुई इस भूल को इग्नोर कर देती हैं। गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला कईबुत्सु नामक फिल्म की स्क्रीनिंग में भाग ले रही थी। उन्होंने ऑरेंज कलर का गाउन पहन रखा था। वह काफी खूबसूरत लग रही है। उर्वशी रौतेला का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

ऐश्वर्या राय बच्चन फ्रांस पहुंच चुकी है

इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन फ्रांस पहुंच चुकी है। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी है। हालांकि, उन्होंने अभी तक फेस्टिवल में रेड कारपेट पर भाग नहीं लिया है। कांस फिल्म फेस्टिवल में इस वर्ष अनुष्का शर्मा और एमी जैकसन भी नजर आएंगी। सभी काफी खूबसूरत ड्रेस में नजर आनेवाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

कांस फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी भी दिखाई जाएगी

कांस फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म कैनेडी भी दिखाई जाएगी। इसमें सनी लियोनी की भी अहम भूमिका है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था। यह एक मर्डर मिस्ट्री है। वह इसे लेकर काफी खुश है। अनुराग कश्यप की फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित है। कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई कलाकार पहले भी वॉक कर चुके है। इसमें मल्लिका शेरावत भी शामिल है। उनका लुक सभी का ध्यान आकर्षित करता है।