Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cannes 2023: अनुष्का शर्मा के बाद अब कान्स रेड कारपेट पर डेब्यू के लिए तैयार हैं मानुषी छिल्लर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 11 May 2023 04:15 PM (IST)

    Cannes 2023 पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने साल 2022 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं साल 2023 में कान्स रेड कारपेट में नजर आएंगी। इस साल 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल में मानुषी डेब्यू करेंगी।

    Hero Image
    Manushi Chhillar, Manushi Chhillar Cannes 2023, Photo Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Cannes 2023: पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) ने साल 2022 में  अक्षय कुमार के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हो लेकिन मानुषी की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल, मानुषी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर डेब्यू करने जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कान्स में होगा  मानुषी छिल्लर का डेब्यू

    हर बार की तरह इस साल भी मई में कान्स फिल्म फेस्टिवल होने जा रहा है। इस रेड कारपेट पर फिल्मों के साथ-साथ हसीनाओं का भी जलवा देखने को मिलता है। इस साल 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। इस बार कान्स में पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)

    कान्स में अनुष्का शर्मा का भी होगा डेब्यू

    मानुषी छिल्लर से पहले बीते दिनों अनुष्का शर्मा के भी कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू की खबर सामने आई थी। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस इस इवेंट में उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    16 मई से 27 तक चलेगा ये फेस्टिवल

    बता दें, इस साल 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई के बीच सेलिब्रेट किया जा रहा है। कान्स में मानुषी और अनुष्का से पहले बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज शामिल हो चुकी है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन , दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, हिना खान, सोनम कपूर, विद्या बालन और कंगना रनौट भी नजर आ चुकी हैं।