विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Katrina Kaif: देवर सनी कौशल ने भाभी कटरीना कैफ का दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की खास फोटो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 16 Jul 2023 11:55 AM (IST)

Happy Birthday Katrina Kaif सनी कौशल और कटरीना के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है । सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ...और पढ़ें

Happy Birthday Katrina Kaif Sunny Kaushal Photo Credit Instagram
Happy Birthday Katrina Kaif Sunny Kaushal Photo Credit Instagram

HighLights

  1. सनी कौशल ने कटरीना को किया विश
  2. एक्टर ने शेयर की अनदेखी तस्वीर
  3. सनी और कटरीना की है खास बॉन्डिंग

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Happy Birthday Katrina Kaif: बॉलीवुड की चिकनी चमेली यानी कटरीना कैफ आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को इंडस्ट्री से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच अब कैट के देवर यानी एक्टर सनी कौशल ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई दी है।

सनी कौशल ने भाभी कटरीना को किया विश

एक्टर ने रविवार को सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ संग एक खास तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सनी और कटरीना एक याच में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से कुछ बात करते दिखाई दे रहे हैं।  इस फोटो के साथ कैप्शन में सनी ने लिखा, "मेरे जीवन के सबसे अच्छे व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं कटरीना कैफ आपको ढेर सारा प्यार...।

बेहतरीन है सनी-कटरीना की बॉन्डिंग

बता दें, सनी कौशल और कटरीना के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी दोनों की केमेस्ट्री सार्वजनिक तौर पर देखी जाती है। सनी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कटरीना के पिछले जन्मदिन की है। बीते साल विक्की ने वाइफ कैट का जन्मदिन दोस्तों के साथ मालदीव में मनाया था। जहां उन्होंने खूब मस्ती की। इस दौरान कटरीना और सनी क बॉन्डिंग भी देखने मिली थी।

सनी कौशल-कटरीना कैफ की इक्वेशन

सनी कौशल ने एक इंटरव्यू में भाभी कटरीना के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि वह कटरीना को परजाई कहते हैं। उन्होंने भाभी के साथ अपनी इक्वेशन को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही पॉजिटिव हैं। उनके आने से परिवार में पॉजिटिव एनर्जी आई है।