'होसाना' गर्ल Amy Jackson बनने वाली हैं दुल्हन, प्राइवेट जेट में एक्ट्रेस ने बैचलरेट पार्टी का लिया मजा
खूबसूरत एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कुछ इंडियन फिल्मों में काम किया है जिसके बाद भारतीयों में भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त तरीके से बढ़ी। एमी जैक्सन जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में बैचलरेट पार्टी थ्रो की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल एमी जैक्सन (Amy Jackson) अपने लुक्स को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। खूबसूरत नैन नक्श वाली ये हसीन अदाकारा अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एमी ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट एन्जॉय किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
एमी जैक्सन की होने वाली है शादी
एमी जैक्सन लंबे समय से Ed Westwick नाम के शख्स के साथ रिलेशन में हैं। एक्ट्रेस अब उनके साथ शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले एमी ने गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट एन्जॉय किया, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक लग रही है। एमी जैक्सन ने गर्ल गैंग के साथ प्राइवेट जेट पर बैचलरेट पार्टी की।
स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं एमी
बैचलरेट फोटोज में एमी ने व्हाइट कलर का सूट, सिर पर हैट और हाथों में नेट ग्लव्स पहने स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। पहली फोटो में वह बॉसी लुक में नजर आ रही हैं। वह जेट की सीढ़ियां चढ़ते देखी जा सकती हैं।
जेट में लिया लजीज व्यंजन का मजा
ब्राइड टू बी एमी जैक्सन ने प्राइवेट जेट में लजीज व्यंजन का मजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने मस्ती भरे पल भी बिताए। ऑल व्हाइट ड्रेस में एमी का लुक देखने लायक है। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर कर एमी ने फैंस से खूब तारीफें बटोरी हैं। हालांकि, वह कब शादी कर रही हैं, इसकी डेट उन्होंने नहीं बताई।
एक बेटे की मां हैं एमी
एड वेस्टविक से पहले एमी जैक्सन बिजनेसमैन जॉर्ज पायनिट्टू के साथ रिलेशन में थीं। उनसे एमी को पांच साल का एक बेटा है। जॉर्ज से ब्रेकअप के बाद एमी की लाइफ में एड वेस्टविक की एंट्री हुई। दोनों अब जल्द ही शादी करने वाले हैं।
बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में कर चुकी हैं काम
एमी जैक्सन ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड और साउथ की भी कुछ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'एक दीवाना', 'सिंह इज ब्लिंग', कन्नड़ मूवी 'द विलेन' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।