यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Brahmastra Teaser: फिल्म के टीजर में अलग-अलग 8 लुक में दिखीं आलिया भट्ट, देखें एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल और वेस्टर्न अवतार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का उनके जन्मदिन फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा एक टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके फैंस और करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं मशहूर निर्माता-निर्देशक अयान मुखर्जी ने आलिया भट्ट को उनके 29वें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने अपनी बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा एक टीजर रिलीज किया है।
इस टीजर में फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के आठ अलग-अलग लुक नजर आ रहे हैं। जिसको देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म में उनका किरदार काफी अलग रहने वाला है। बात करें टीजर में आलिया भट्ट के लुक की तो पहले लुक में वह अभिनेता रणबीर कपूर को पकड़े नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे लुक में आलिया भट्ट को कानों पर ईयररिंग्स और बालों में रोज लगाए बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है।
टीजर में अभिनेत्री का तीसरा लुक काफी वेस्टर्न लग रहा है। वहीं चौथे लुक में आलिया भट्ट रेड कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इसमें उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। वहीं पांचवे और छठे लुक में आलिया भट्ट काफी खूबसूरत दिख रही हैं। ऐसे ही उनका सातवां और आठवां लुक भी है। सोशल मीडिया पर फिल्म ब्रह्मास्त्र का जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट के फैंस टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। इस टीजर को रिलीज करते हुए अयान मुखर्जी आलिया भट्ट के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे लिटिल वन। सभी खुशी, प्रेरणा, सम्मान जो आपने मुझे महसूस कराया। यहां हम आपके इस स्पेशल दिन को अलग अंदाज में मना रहे हैं। हमारी ईशा जोकि ब्रह्मास्त्र की शक्ति है। उसके पहले लुक के साथ हम अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं।'
आपको बता दें कि बिग बजट फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के साथ उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। ब्रह्मस्त्र में रणबीर कपूर मुख्य शिवा का किरदार निभा रहे हैं, जबकि आलिया ईशा के किरादर में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागर्जुन और मौनी रॉय मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
