सिनेमाघरों के बाहर की गई फिल्म न देखने के अपील, कुल 34 मुकदमे हुए थे दर्ज; खतरे में पड़ी थी हीरोइन की जिंदगी!
44 साल पहले ऐसी कल्ट फिल्म आई थी, जिसकी रिलीज से पहले ही लोगों ने टाइटल की वजह से हंगामा ...और पढ़ें

44 साल पहले कल्ट फिल्म पर मच गया था हंगामा/ फोटो- Youtube
HighLights
44 साल पहले राज बब्बर की फिल्म पर हुआ था हंगामा
एक्ट्रेस को रिलीज से पहले मिले थे धमकी भरे फोन
पांच सालों तक सिनेमाघरों से नही हटी थी सुपरहिट मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 44 साल पहले सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसके थिएटर्स में आने से पहले काफी बवाल मच गया था। सिनेमाघरों में जब ये फिल्म आने वाली थी उससे पहले ही कई पोस्टर लग गए थे कि ये मूवी मत देखो।
इतना ही नहीं फिल्म की लीड हीरोइन को इतने धमकी भरे फोन आए कि उन्हें लगा कि उनकी जान खतरे में हैं। कौन सी थी बी.आर.चोपड़ा की वो फिल्म, जिसके टाइटल को लेकर मचा था जबरदस्त बवाल, पढ़ें उस फिल्म से जुड़ा ये किस्सा।
मुस्लिम प्रथाओं पर आधारित थी मूवी की कहानी
बी.आर.चोपड़ा की जिस फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हुआ था, वह मूवी साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म निकाह थी। हालांकि, ये मूवी का ओरिजिनल टाइटल नहीं था। फेसबुक पेज किस्सों की शाम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बी.आर.चोपड़ा ने फिल्म का पहले टाइटल 'तलाक-तलाक-तलाक' डिसाइड कि.ा था। ट्रिपल तलाक वाले इस टाइटल के खिलाफ कई मुस्लिम संगठनों ने संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म पर कड़ी आपत्ति जताई थी।
मूवी की कहानी मुस्लिम पर्सनल लॉ और समाज में महिलाओं के अधिकारों और प्रथाओं को बारीकी से दिखाती है। ऐसे में कई संगठनों का ये कहना था कि इस्लामी कानून को फिल्म में गलत तरीके से दिखाया जा रहा है।

फिल्म के खिलाफ 34 से ज्यादा मुकदमें हुए थे दर्ज
लोगों में बढ़ता गुस्सा देखकर फिल्म के निर्देशक बी.आर.चोपड़ा ने इसका टाइटल 'तलाक' से बदलकर 'निकाह' कर दिया था, लेकिन उस दौरान लोगों में गुस्सा इतना ज्यादा था कि 34 अलग-अलग जगहों पर मूवी को लेकर मुकदमा ठोका गया। मूवी जब रिलीज के लिए तैयार थी, तो लोगों ने इसका इतना विरोध किया था कि सिनेमाघरों के बाहर पोस्टर्स लगा दिए गए थे और दर्शकों को मूवी ने देखने की चेतावनी दी गई।
'निकाह' की मुख्य अभिनेत्री सलमा आगा ने खुद अपने एक पुराने इंटरव्यू में ये बताया था कि उनके खिलाफ एक फतवा भी जारी किया गया था। उस वक्त एक्ट्रेस को ऐसा लगा था कि उनकी जिंदगी खतरे में आ गई है, क्योंकि उनके घर के फोन पर लगातार एक्ट्रेस को धमकी भरे फोन आ रहे थे।

पांच साल तक सिनेमाघरों में लगी थी फिल्म
बी.आर.चोपड़ा की फिल्म निकाह को रिलीज से पहले जितना बुरा भला कहा गया, सिनेमाघरों में आने के बाद मूवी को दर्शकों का उतना ही प्यार मिला। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उनकी ये फिल्म कई सिनेमाघरों में 50 दिन तक चली थी। जब लोगों ने मूवी देखी तो उन्हें ये एहसास हुआ कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है और मामला शांत हो गया।
आपको बता दें कि निकाह सलमा आगा के करियर की पहली फिल्म है, जिसमें उनके अपोजिट राज बब्बर, दीपक परासर मुख्य भूमिका में थे।
यह भी पढ़ें- चांद का दीदार, पति से प्यार... सिनेमा में जब धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया करवाचौथ, इन फिल्मों में दिखी झलक
यह भी पढ़ें- सोनू निगम की मधुर आवाज, गणेश आचार्य बने गीतकार; Ganesh: Dust to Stardust का नया गाना हुआ रिलीज
