विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Boycott Thank God: अजय देवगन के 'भगवान चित्रगुप्त' के किरदार पर भड़के लोग, ट्विटर पर थैंक गॉड को लेकर बायकॉट हुआ ट्रेंड

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Sat, 10 Sep 2022 08:17 PM (IST)

Thank God Boycott Trending on Twitter लोगों को फिल्म थैंक गॉड में भगवान को लेकर दिखाई गई कहानी अपमानजनक लग ...और पढ़ें

Thank God Boycott Trending on Twitter, Twitter
Thank God Boycott Trending on Twitter, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Thank God Boycott Trending on Twitter: अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म थैंक गॉड का 8 सितंबर को ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी एक आम इंसान और कर्मों का हिसाब करने वाले चित्रगुप्त के इर्द-गिर्द घूमती है। थैंक गॉड एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म हैं, जो इंसान और भगवान के बीच की मजेदार कहानी को बयां करती हैं। फिल्म के ट्रेलर को आए हुए अभी सिर्फ कुछ ही दिन हुए हैं और सोशल मीडिया पर थैंक गॉड बायकॉट ट्रेंड का शिकार होते हुए नजर आ रही है। ब्रह्मास्त्र और लाल सिंह चड्ढा के बाद अब थैंक गॉड को लेकर ट्विटर पर बायकॉट की मांग उठ रही है।

लोगों को फिल्म थैंक गॉड में भगवान को लेकर दिखाई गई कहानी अपमानजनक लग रही है। ट्विटर पर यूजर अजय देवगन को भगवान चित्रगुप्त के किरदार में दिखाए जाने पर आपत्ति जता रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म को पोस्टर और भगवान चित्रगुप्त की फोटो पोस्ट करते हुए कहा, बॉलीवुड द्वारा निरंतर सनातनियों के भगवानों का मजाक बनाया जा रहा है इसी क्रम में दीपावली पर रिलीज हो रही डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म "Thank God" में भगवान चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे अजय देवगन को अर्धनग्न स्त्रियों के बीच दिखाया गया है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या बॉलीवुड के लिए हिंदू देवता मजाक, अश्लीलता के लिए हैं? Thank God में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त बने हैं, जिनके पीछे कम कपड़े पहने लड़कियां हैं, वह वासना, घटिया जोक्स पर चर्चा कर रहे हैं। क्या हिंदू देव मसखरे होते हैं?

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को टैग करते हुए एक यूजर ने कहा, कृपया अपने किरदार मॉर्डन अवतार में दिखाए गए चित्रगुप्त भगवान, जिनके पीछे अश्लील अर्ध नग्न लड़कियों डांस कर रही हैं, को बदल दीजिए .. इनमें से कोई भी चीज हिंदू भगवान से संबंधित नहीं है..

बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने कहा, बॉलीवुड वाले कहते हैं कि लोग हमारी फिल्में नहीं देखते क्योंकि कॉन्टेंट अच्छा नहीं हैं। अगर आप इस तरह का कॉन्टेंट बनाएंगे तो लोग भला आपकी फिल्में क्यों देखेंगे?? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।