Move to Jagran APP

परिणीति चली, प्रियंका फिसली

पिछले हफ्ते चचेरी चोपड़ा बहनों की फिल्में एक साथ रिलीज हुई। कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों बहनों में बॉक्स आफिस पर किसकी धूम मचेगी? मनीष शर्मा निर्देशित 'शुद्ध देसी रोमांस' में परिणीति चोपड़ा थीं तो अपूर्वा लाखिया की रीमेक 'जंजीर' में प्रियंका चोपड़ा थीं। दर्शकों ने 'शुद्ध देसी रोमांस' को

By Edited By: Published: Tue, 10 Sep 2013 03:20 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2013 03:46 PM (IST)

मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। पिछले हफ्ते चचेरी चोपड़ा बहनों की फिल्में एक साथ रिलीज हुई। कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों बहनों में बॉक्स आफिस पर किसकी धूम मचेगी? मनीष शर्मा निर्देशित 'शुद्ध देसी रोमांस' में परिणीति चोपड़ा थीं तो अपूर्वा लाखिया की रीमेक 'जंजीर' में प्रियंका चोपड़ा थीं। दर्शकों ने 'शुद्ध देसी रोमांस' को अधिक पसंद किया। यशराज फिल्म्स ने इस फिल्म का चालाक वितरण किया था। यह फिल्म मुख्य रूप से मल्टीप्लेक्स में ही रिलीज की गई थी।

loksabha election banner

दूसरी तरफ मुख्य रूप से सिंगल स्क्रिन पर रिलीज की गई 'जंजीर' से निर्माताओं को उम्मीद थी कि आम दर्शक टूट पड़ेंगे। फिल्म ने पहले ही दिन से दर्शकों को निराश किया। 'जंजीर' का कलेक्शन शनिवार को घट गया और रविवार को भी इसका कलेक्शन शुक्रवार के बराबर नहीं हो सका। पहले वीकएंड में यह फिल्म 10 करोड़ से अधिक का कलेक्शन नहीं कर सकी। इसके विपरीत लगभग 6.5 करोड़ के कलेक्शन से शुक्रवार से आरंभ हुई 'शुद्ध देसी रोमांस' ने शनिवार को बढ़त बनाई। रविवार को इस फिल्म का कलेक्शन 9 करोड़ पहुंच गया। पहले से चल रही 'सत्याग्रह' ने भी दूसरे वीकएंड में 5 करोड़ से अधिक का कारोबार किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.