विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनील शेट्टी की जगह Border 2 में हुई 'जूनियर शेट्टी' की एंट्री, Sunny Deol ने किया एलान

Published: Thu, 03 Oct 2024 01:49 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2024 03:19 PM (IST)

बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों की जब भी बात होती है तब सनी देओल की हिट मूवी बॉर्डर का नाम जहन ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 में हुई इस एक्टर की एंट्री
बॉर्डर 2 में हुई इस एक्टर की एंट्री

HighLights

  1. 2026 में रिलीज होगी फिल्म बॉर्डर 2
  2. वरुण धवन भी होंगे बॉर्डर 2 का हिस्सा
  3. फिल्म में देखने को मिलेगा सनी देओल का एक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर ( Border) उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, कुलभूषण खरबंदा और कई अन्य कलाकार नजर आए थे।

फिल्म की सफलता से उत्साहित जे पी दत्ता ने हाल ही में फिल्म के सीक्वल बॉर्डर 2 (Border 2) की घोषणा की थी। अब 27 साल बाद यह फ्रेंचाइजी केसरी फेम अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।

कास्ट में कौन-कौन हुआ शामिल

सनी देओल एक बार फिर लीड के तौर पर नजर आएंगे। पहले खबर आ रही थी कि आयुष्मान खुराना को इस फिल्म में एक फौजी के तौर पर कास्ट किया जाएगा। हालांकि उस खबर में कोई सच्चाई नहीं निकली। इसके बाद सनी देओल ने ऑफिशियली अनाउंस किया कि वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ इसकी कास्ट का हिस्सा होंगे।

यह भी पढ़ें: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का हुआ विस्तार, फिल्म में Varun Dhawan निभाएंगे इस फौजी के बेटे का किरदार

वहीं अब चौथे फौजी की भी इसमें एंट्री हो गई है। आपने पहले पार्ट में सुनील शेट्टी को भैरव सिंह के किरदार में देखा होगा। अब इसके सीक्वल में जूनियर शेट्टी यानी अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं। इसकी आधिकारिक जानकारी सनी देओल ने अपने ऑफिशिल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का प्रोमो वीडियो शेयर कर दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

कब रिलीज होगी फिल्म

बॉर्डर 2, 23 जनवरी को साल 2026 में रिलीज की जाएगी। जेपी दत्ता इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं जबकि उनकी बेटी निधि दत्ता इसकी निर्माता हैं। इस बार भी फिल्म की कहानी या इसका कुछ हिस्सा भारत और पाकिस्तान के आपसी वॉर पर आधारित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Border 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' से सामने आई ये धमाकेदार तस्वीर, देख बोले फैंस- क्या सुपरकूल शॉट है