विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाह्नवी और ख़ुशी कपूर के पिता ही नहीं मां भी हैं बोनी कपूर, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sat, 01 Sep 2018 09:26 AM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 08:09 AM (IST)

बोनी कपूर के साथ या ऐसे भी जब भी जाह्नवी कपूर या ख़ुशी की तस्वीरें आती हैं, सोशल मीडिया में वाइरल हो जाती हैं।

जाह्नवी और ख़ुशी कपूर के पिता ही नहीं मां भी हैं बोनी कपूर, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें
जाह्नवी और ख़ुशी कपूर के पिता ही नहीं मां भी हैं बोनी कपूर, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई। श्रीदेवी के निधन के बाद उनका परिवार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बोनी कपूर इन सबके बीच अपनी बेटियों जाह्नवी और ख़ुशी कपूर के लिए डैड ही नहीं मॉम की भूमिका भी बखूबी निभा रहे हैं। अक्सर वो अपनी बेटियों के साथ ही मौजूद होते हैं, चाहे कोई पार्टी हो या फिर एयरपोर्ट।

बोनी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आयी हैं। इस मौके पर उनके साथ जाह्नवी और ख़ुशी कपूर भी नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों में ख़ास बात यह भी है कि तीनों बहुत दिनों बाद यूं हैप्पी मूड में नज़र आ रहे हैं। जब ये तीनों एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे तो फोटोग्राफरों ने इन पलों को कैमरे में कैद कर लिया। आप देख सकते हैं स्माइल करती जाह्नवी कपूर और उनकी छोटी बहन ख़ुशी के साथ पिता बोनी कपूर की ये एक प्यारी सी तस्वीर!

यह भी पढ़ें: मिस दीवा मिस यूनिवर्स इंडिया के रेड कार्पेट पर रहा इन अभिनेत्रियों का जलवा, देखें तस्वीरें

जाह्नवी कपूर के बारे में आप जानते ही हैं कि वो अपनी पहली फ़िल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में जोरदार तरीके से एंट्री कर चुकी हैं और अब वो करण जौहर के ड्रीम प्रोजेक्ट 'तख़्त' के लिए चर्चा में रहती हैं। इन खुशियों की चमक उनके चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती है।

बहरहाल, जाह्नवी का अपना एक अलग स्टाइल है और सोशल मीडिया पर भी उनकी एक ज़बरदस्त की फैन फॉलोविंग है। जबकि उनकी छोटी बहन ख़ुशी भी दीदी की तरह ही अब सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं और वो भी बेहद स्टाइलिश हैं। दोनों बहनों का रिश्ता भी बेहद स्पेशल है और इनकी बड़ी दीदी अंशुला कपूर भी श्रीदेवी के निधन के बाद अपनी दोनों छोटी बहनों का पूरा ध्यान रखती हैं।

इससे पहले कई मौके पर बोनी कपूर श्रीदेवी को याद करते हुए भावुक नज़र आते रहे हैं लेकिन, बावजूद इसके उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को बहुत ही अच्छे से संभाला है और उनके कॉन्फिडेंस को किसी भी तरह से कम नहीं होने दिया, जो आप जाह्नवी और ख़ुशी की तस्वीरों में सहज ही महसूस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: आमिर ख़ान की इस हीरोइन को भूले तो नहीं आप, अब दिखती हैं ऐसी, देखें तस्वीरें

बोनी कपूर के साथ या ऐसे भी जब भी जाह्नवी कपूर या ख़ुशी की तस्वीरें आती हैं, सोशल मीडिया में वाइरल हो जाती हैं। इसे इस परिवार का जादू कहें या फिर श्रीदेवी की दुआएं जो आज इनके बीच न होकर भी इनके साथ हैं!