बोनी कपूर ने शेयर की अलास्का यात्रा की थ्रोबैक तस्वीर, देखें वायरल फोटो
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बॉनी कपूर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। इसी बीच रविवार को उन्होंने अपनी अलास्का यात्रा की थ्रोबैक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बॉनी कपूर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी की पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच रविवार को उन्होंने अपनी अलास्का यात्रा की थ्रोबैक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।
इस फोटो को बोनी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में दोनो एक दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने शनिवार को भी अलास्का यात्रा की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीर को अब तक कई हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि बोनी और श्रीदेवी ने साल 1996 में शादी रचाई थी। दोनों की दो बेटियां जाह्नवी कपूर औऱ खुशी कपूर हैं, जो अक्सर फोटोज वीडियो के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वही अभिनेत्री साल 2018 में अपने भतेजे मोहित मारवा की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। वही होटल के रूम में कार्डियक अरेस्ट आने के चलते उनका निधन हो गया।
बच्चों ने किया जोरदार स्वागत
आपको बात दें कि महशूर फिल्म निर्देशक और निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में सोशल मैसेजिंग एप इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है, जिसके बाद उनके बच्चों ने इंस्टाग्राम पर उनका जोरदार स्वागत किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत लिजेंड शक्ति सामन्ता के साथ काम करते हुए शुरू की। लेकिन उनकी सबसे सफल फिल्म मिस्टर इंडिया थी, जिसको शेखर कपूर ने निर्देशित किया था। इसके बाद उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, पुकार, हमारा दिल आपके पास है, शक्ति, जुदाई, रन, बेवफा, नो एंट्री, वांटेड जैसी सुपर हिट फिल्मों का निर्माण किया।