विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'म्यूजिक हिट हुआ तो... ' 27 साल पुरानी फिल्म जिसके लिए Gulshan Kumar ने बोनी कपूर के सामने रखी थी शर्त

Published: Tue, 13 Oct 2026 05:07 PM (IST)

फिल्म 'सिर्फ तुम' ने 27 साल पूरे कर लिए हैं। इसके गाने बेहद हिट हुए थे। गुलशन कुमार ने बोनी ...और पढ़ें

सिर्फ तुम के एक सीन में संजय कपूर और प्रिया गिल

सिर्फ तुम के एक सीन में संजय कपूर और प्रिया गिल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सिर्फ तुम' (Sirf Tum) के सारे ही गाने बहुत हिट हुए थे। इस फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण (Nadeem-Shravan) ने तैयार किया था। इसके बोल समीर (Sameer Anjaan) ने लिखे थे।

मूवी ने काफी समय तक चार्टबस्टर में जगह बनाई थी। आज इस मूवी को रिलीज हुए 27 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में संजय कपूर (Sajay Kapoor), प्रिया गिल (Priya Gill) और सुष्मिता सेन ने लीड रोल निभाया था।

सिर्फ तुम के सारे गाने थे हिट

यह फिल्म 1996 में आई तमिल फिल्म 'कधल कोट्टई' का हिंदी रीमेक थी, जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई थी। इसके गाने पहली पहली बार मोहब्बत की है, दिलबर दिलबर, पंछी सुर में गाते हैं, एक मुलाकात जरूरी है सनम आदि जबरदस्त हिट साबित हुए।

Boney (1)

लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म के संगीत के लिए गुलशन कुमार ने बोनी कपूर के सामने एक शर्त रखी थी। बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म के संगीतकार नदीम-श्रवण ने पूरा म्यूजिक एक ही बार में तैयार कर लिया था। उनकी सारी पेमेंट एक ही इंस्टालमेंट में कर दी गई थी। बोनी कपूर इसके निर्माता थे।

गुलशन कुमार ने बोनी से किया था वादा

बोनी कपूर ने बताया कि उन्होंने गुलशन कुमार से शर्त रखी थी कि अगर फिल्म हिट साबित हुई, तो वे उन्हें अपनी यह BMW कार गिफ्ट करेंगे। बोनी कपूर ने बताया कि उस समय म्यूजिक राइट्स के लिए उन्होंने एक करोड़ रुपये मांगे थे लेकिन गुलशन कुमार ने मना कर दिया। इस फिल्म को बोनी कपूर के प्रोडक्शन बैनर 'नरसिम्हा एंटरप्राइजेज' (Narsimha Enterprises) के तहत बनाया गया था।

लेकिन संजय कपूर और प्रिया गिल के उस समय की फिल्मों की सफलता को देखते हुए उन्होंने 65 लाख रुपये तय किए औ वादा किया कि बोनी को बीएमडब्लू गिफ्ट करेंगे। उस समय ये गाड़ी भारत में मैन्यूफैक्चर नहीं होती थी।

हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले ही गुलशन कुमार का निधन हो गया। वादे के मुताबिक बाद में भूषण कुमार ने उन्हें मर्सिडीज कार गिफ्ट की।

यह भी पढ़ें- ₹44840 करोड़ के जिस साम्राज्य के लिए लड़ रही हैं करिश्मा कपूर, उसके तिमाही नतीजे जारी; मुनाफा 45% बढ़ा

यह भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के बच्चों को कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रस्ट विवाद में अगस्त तक आ सकता है फैसला