'बाजीराव मस्तानी' को बॉम्बे हाईकोर्ट से भी मिली बड़ी राहत
एक तरफ संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है, वहीं इस फिल्म को लेकर उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत भी मिल गई है। कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।
नई दिल्ली। एक तरफ संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है, वहीं इस फिल्म को लेकर उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत भी मिल गई है। कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।
'बाजीराव मस्तानी' के विरोध में भाजपा, 'दिलवाले' भी निशाने पर
एक्टिविस्ट हेमंत पाटिल ने 'बाजीराव मस्तानी' के दो गानों 'पिंगा' और 'मल्हारी' पर आपत्ति जताते हुए इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने बाजीराव पेशवा और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट से इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की गुहार की थी। हालांकि इस याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया।
फिल्म रिव्यू: बाजीराव मस्तानी (4)
इससे पहले पुणे में भी 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज पर रोक की मांग की गई थी। मगर इस याचिका को भी खारिज कर दिया गया। वैसे देश भर में कई जगहों पर इस फिल्म के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसके साथ रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' भी निशाने पर है।