Movies In Cinemas: जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर होंगे ये तीन बड़े क्लैश, 'थॉर' का हथौड़ा भी दिखाएगा दम
Movies In Cinemas July 2022 एक विलेन रिटर्न्स की प्रमोशनल गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को अर्जुन कपूर ने पोस्टर शेयर करके जानकारी दी कि ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया जा रहा है। इसके अलावा इस महीने कई अहम फिल्में आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2022 बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ अच्छा नहीं गुजर रहा है। अभी तक रिलीज हुई ज्यादातर हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षाओं के अनुरूप बिजनेस नहीं कर सकीं और चर्चित चेहरे होते हुए ढेर हो गयीं। अब जुलाई से नई छमाही शुरू हो रही है और कई चर्चित फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर टकराव भी हो रहे हैं।
राष्ट्र कवच ओम VS रॉकेट्री
पहली जुलाई को आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी की फिल्म राष्ट्र कवच ओम रिलीज होगी। यह एक हार्ड कोर एक्शन फिल्म है, जिसमें आदित्य बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
View this post on Instagram
इसके साथ आएगी आर माधवन की रॉकेट्री- द नाम्बी इफेक्ट। यह माधवन की पहली डायरेक्टोरियल और रॉकेट साइंटिस्ट नाम्बी नारायणन की बायोपिक फिल्म है। यह फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी बड़े स्तर पर रिलीज होगी।
View this post on Instagram
8 जुलाई को विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज चैप्टर 2- अग्नि परीक्षा रिलीज होगी। फारुक कबीर निर्देशित यह हार्ड कोर एक्शन फिल्म है। इसके साथ कम बजट वाली फिल्म टीटू अम्बानी आएगी।
View this post on Instagram
शाबाश मिट्ठू VS हिट- द फर्स्ट केस
15 जुलाई को फिर एक टक्कर होने जा रही है। तापसी पन्नू की शाबाश मिट्ठू और राजकुमार राव की हिट- द फर्स्ट केस आ रही हैं। शाबाश मिट्ठू, लीजेंड्री क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक है।
View this post on Instagram
वहीं हिट एक थ्रिलर फिल्म है। राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा फीमेल लीड रोल में हैं। दर्शक राजुकमार राव को पहली बार ऐसे अंदाज में देखेंगे। वो एक पुलिस अफसर के रोल में हैं।
View this post on Instagram
22 जुलाई को रणबीर कपूर की शमशेरा आ रही है। इस फिल्म का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से किया जा रहा है। करण मल्होत्रा निर्देशित शमशेरा पीरियड फिल्म है। रणबीर पहली बार एक्शन करते दिखेंगे। पहली बार ही वो डबल रोल में भी दिखेंगे। संजय दत्त शमशेरा में विलेन के किरदार में हैं। 22 जुलाई को ही रजत कपूर, मल्लिका शेरावत और रणवीर शौरी की आरके/आरके रिलीज हो रही है।
View this post on Instagram
विक्रांत रोणा VS एक विलेन रिटर्न्स
28 जुलाई को कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोणा हिंदी भाषा में भी बड़े स्तर पर रिलीज की जा रही है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन को सलमान खान पेश कर रहे हैं। यह मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विक्रांत एक पुलिस अफसर के रोल में हैं। यह 3डी में भी रिलीज होगी।
बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत रोणा की टक्कर एक विलेन रिटर्न्स से होगी, जो अगले दिन यानी 29 जुलाई को सिनेमाघरों में उतरेगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
हॉलीवुड फिल्म
इन फिल्मों के अलावा हॉलीवुड से भी एक बड़ी फिल्म आ रही है- थॉर लव एंड थंडर, जो 7 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म को लेकर भी भारतीय दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
OTT Movies Releases In July
ये फिल्में तो सिनेमाघरों में आएंगी। ओटीटी पर भी कई बेहतरीन फिल्मों की जमावड़ा लगेगा। जुलाई में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें-
यह भी पढ़ें: जुलाई में OTT पर रिलीज होंगी बॉलीवुड और हॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट