डॉक्यूमेंट्री रिव्यू: द वर्ल्ड बिफोर हर (4 स्टार)
सीमित तरीके से रिलीज हुई निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री 'द वर्ल्ड बिफोर हर' देश की किशोरियों और युवतियों के समक्ष मौजूद सच्चाइयों को पेश करती
By Edited By: Published: Fri, 06 Jun 2014 01:58 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jun 2014 02:14 PM (IST)
मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)।
सीमित तरीके से रिलीज हुई निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री 'द वर्ल्ड बिफोर हर' देश की किशोरियों और युवतियों के समक्ष मौजूद सच्चाइयों को पेश करती है। यह डॉक्यूमेंट्री समाज की दो प्रतिनिधियों रुही सिंह और प्राची त्रिवेदी के माध्यम से उपभोक्तावाद और हिंदुत्व के संदर्भ में युवतियों की सिमटती आकांक्षाओं को उद्घाटित करती है। भारत में डॉक्यूमेंट्री का थिएटर प्रदर्शन आम घटना नहीं है। मुमकिन हो तो यह डॉक्यूमेंट्री थिएटर में जाकर देखें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें