विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड के इस डायरेक्टर ने बनाई थी बॉलीवुड की पहली मल्टीस्टारर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर किया था ताबड़तोड़ बिजनेस

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sat, 11 Jan 2025 04:35 PM (IST)

बॉलीवुड में अब तक कई मल्टीस्टारर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी हैं। इस साल थिएटर्स में हाउसफुल 5 ...और पढ़ें

बॉलीवुड की पहली मल्टीस्टारर फिल्म (Photo Credit- X)
बॉलीवुड की पहली मल्टीस्टारर फिल्म (Photo Credit- X)

HighLights

  1. बॉलीवुड की पहली मल्टीस्टारर फिल्म
  2. इन दिग्गज सितारों ने किया था साथ काम
  3. सिनेमाघरों में लग गई थी ऑडियंस की भीड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों फिल्मों में एक से ज्यादा स्टार्स को काम करते देखा जाता है। साल 2024 में रिलीज हुई सिंघम अगेन में बॉलीवुड के कई सितारे एक साथ नजर आए थे। मल्टीस्टारर फिल्म का दर्शकों पर अलग तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। लेकिन मल्टीस्टारर फिल्मों का ये सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले भी कई मल्टीस्टारर फिल्में आ चुकी हैं और उन्होंने जबरदस्त कलेक्शन भी किया है। आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसमें पहली बार एक से ज्यादा कलाकारों को कास्ट किया गया था।

पहली मल्टीस्टारर सुपरहिट फिल्म

पहली मल्टीस्टारर फिल्म साल 1965 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम था ‘वक्त’ है। आप में से कई लोग इस फिल्म के बारे में जानते होंगे। यश चोपड़ा की इस फिल्म में बलराज साहनी, सुनील दत्त, साधना, राजकुमार, शशि कपूर, शर्मिला टैगोर, अचला सचदेव, रहमान, मदन पुरी, मनमोहन कृष्ण, लीला चिटनिस, जीवन, सुरेंद्र नाथ जैसे कई कलाकारों ने काम किया था। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

Photo Credit- IMDb

ये भी पढ़ें- Fateh Collection Day 1: गेम चेंजर का खेल बिगाड़ेगी फतेह! ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान

50 हफ्ते तक सिनेमाघरों से नहीं हटी फिल्म

उस दौर में ऐसी फिल्म को पहली बार देखना हर दर्शक की पहली पसंद थी। नतीजा, फिल्म सिनेमाघरों में लगातार 50 हफ्ते तक चलने वाली फिल्म साबित हुई थी। वक्त ने कमाई के मामले में अपने बजट से पांच गुणा कमाई कर मेकर्स की चांदी कर दी थी। फिल्म की लोकप्रियता आज तक बरकरार है। वक्त में ऑडियंस को सुनिल दत्त का किरदार काफी पसंद आया था। कई सितारों को एक साथ कास्ट करने के मामले में जेपी दत्ता भी आगे रहे हैं जैसे उनकी फिल्म ‘बॉर्डर’ ने कई कलाकारों के कारण खूब वाहवाही लूटी थी।

Photo Credit- IMDb

कई अवॉर्ड किए थे नाम

बता दें कि वक्त ने रिलीज के बाद तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। पहले फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था, दूसरा बेस्ट सपोर्टिंग के लिए जो एक्टर राज कुमार को दिया गया था। तीसरा अवॉर्ड सिनेमैटोग्राफी के लिए बी आर चोपड़ा व यश चोपड़ा के भाई धर्म चोपड़ा को मिला था। इतना ही नहीं इनके अलावा ‘वक्त’ को बेस्ट फिल्म का और साधना को बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था।

ये भी पढ़ें- Los Angeles में आग का तांडव जारी! बाल बाल बचीं अनन्या पांडे की बहन Alanna Panday