Move to Jagran APP

बॉलीवुड में अब हुआ टाइटल का 'टोटा', पुरानी फ़िल्मों के नामों पर नई कहानी

राज एंड डीके डायरेक्टेड 'अ जेंटलमैन' जहां एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है, वहीं 'द जेंटलमैन' विजिलांटे ड्रामा फ़िल्म थी। 'द जेंटलमैन' में चिरंजीवी और जूही चावला ने लीड रोल्स निभाए थे।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Thu, 08 Jun 2017 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 12:07 PM (IST)
बॉलीवुड में अब हुआ टाइटल का 'टोटा', पुरानी फ़िल्मों के नामों पर नई कहानी

मुंबई। टाइटल किसी फ़िल्म के वैसे ही है, जैसे किसी इंसान के लिए उसका नाम। टाइटल फ़िल्म की पहचान होता है, उत्सुकता पैदा करने की पहली सीढ़ी होता है। टाइटल की इसी अहमियत की वजह से फ़िल्ममेकर्स कई बार सालों पीछे चले जाते हैं और पुराने टाइटल के साथ नई कहानी पेश कर देते हैं। 

loksabha election banner

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फ़र्नांडिस की फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक बाहर आया, तो पता चला कि 'रीलोडेड' के नाम से बन रही फ़िल्म का टाइटल बदलकर 'अ जेंटलमैन' कर दिया गया है। फिर ध्यान आया कि इस नाम से तो 1994 में महेश भट्ट भी फ़िल्म बना चुके हैं, बस A की जगह The था।

यह भी पढ़ें: आम को बनाया ख़ास, इन सेलेब्स के नेम, फेम और मनी के पीछे है सलमान का हाथ

 

राज एंड डीके डायरेक्टेड 'अ जेंटलमैन' जहां एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है, वहीं 'द जेंटलमैन' विजिलांटे ड्रामा फ़िल्म थी। 'द जेंटलमैन' में चिरंजीवी और जूही चावला ने लीड रोल्स निभाए थे।

2015 में आई शाह रुख़ ख़ान की एक्शन-रोमांस में डूबी फ़िल्म 'दिलवाले' को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में किंग ख़ान के साथ वरूण धवन, कृति सनोन और काजोल नज़र आईं। इत्तेफ़ाक़ देखिए 1994 में आई 'दिलवाले' के हीरो काजोल के बेटर हाफ़ अजय देवगन थे। उस 'दिलवाले' को हैरी बावेजा ने डायरेक्ट किया था। 

यह भी पढ़ें: राब्ता, मोहेंजो-दाड़ो समेत कॉपीराइट विवाद में फंस चुकी हैं ये 5 बड़ी फ़िल्में

रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज़ की चौथी फ़िल्म 'गोलमाल अगेन' इसी साल दिवाली पर आने वाली है। इस सीरीज़ की शुरुआत 'गोलमाल' से हुई, जो 2006 में रिलीज़ हुई थी। वैसे 'गोलमाल' के नाम से आप आज भी 1979 में पहुंच जाते होंगे, जब अमोल पालेकर और बिंदिया गोस्वामी ने उत्पल दत्त के साथ गोलमाल किया था। इस फ़िल्म को ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। हालांकि बाद में इस फ़िल्म को रोहित ने 'बोल बच्चन' के नाम से रीमेक किया था।

यह भी पढ़ें: खुल गया शिल्पा शेट्टी की परफेक्ट फ़िर का राज़, आप भी कर सकते हैं ये काम

 

विक्रम भट्ट डायरेक्टेड 'मिस्टर एक्स' में इमरान हाशमी और अमायरा दस्तूर ने लीड रोल्स निभाए। इस साई-फ़ाई थ्रिलर की कहानी एक विजिलांटे के इर्द-गिर्द घूमती है। 1957 में इसी टाइटल से आई फ़िल्म में अशोक कुमार और नलिनी जयवंत ने लीड रोल्स निभाए थे। ख़ास बात ये है कि इस फ़िल्म को महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट ने डायरेक्ट किया था।

यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ़ समेत ये 5 एक्ट्रेसेज़ पब्लिक प्लेस पर हुईं मॉलेस्ट

 

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट पहली बार विकास बहल की 'शानदार' में साथ आए थे। जोड़ी नई थी, मगर टाइटल पुराना। 1990 में इसी टाइटल से आई फ़िल्म में मिथुन चक्रवर्ती, सुमित सहगल, मीनाक्षी शेषाद्रि, मंदाकिनी और जूही चावला ने लीड रोल्स निभाए थे। विनोद दिवान ने इसे डायरेक्ट किया था। वहीं 1974 में आई 'शानदार' में संजीव कुमार, विनोद मेहरा और शर्मिला टैगोर ने लीड रोल्स निभाए थे। फ़िल्म को आर कृष्णनन और एस पंजू ने डायरेक्ट किया था।

'बाग़ी 2' का एलान हो चुका है। अहमद ख़ान के निर्देशन में बनने जा रही फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ़ और उनकी ख़ास दोस्त दिशा पटानी लीड रोल्स निभा रहे हैं। इससे पहले 2016 में टाइगर 'बाग़ी' में नज़र आए थे, जिसे साबिर ख़ान ने डायरेक्ट किया था। 1990 में सलमान इसी टाइटल से आई फ़िल्म के हीरो बने, जिसमें नगमा उनकी लीडिंग लेडी थीं। फ़िल्म को दीपक शिवदसानी ने डायरेक्ट किया था। वैसे एक 'बाग़ी' 2000 में भी आई थी, जिसमें संजय दत्त और मनीषा कोइराला ने लीड रोल्स निभाए थे। इस फ़िल्म को राजेश कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया था।

यह भी पढ़ें: खुले में शौच करने वालों से अक्षय कुमार की अपील, लौटा दो लोटा पार्टी को

 

साजिद ख़ान की फ़िल्म 'हमशकल्स' में सैफ़ अली ख़ान, रितेश देशमुख और राम कपूर ने लीड रोल्स निभाए थे। 1992 में 'हमशक्ल' आई थी, जिसमें विनोद खन्ना और मीनाक्षी शेषाद्रि लीड रोल्स में थे। इस फ़िल्म के डायरेक्टर कल्पतरू थे। वहीं 1974 में आई 'हमशक्ल' में राजेश खन्ना, मौसमी चटर्जी और तनुजा लीड रोल्स में नज़र आए थे। इसे जंबूलिंगम ने डायरेक्ट किया था।

2012 में श्रीराम राघवन ने सैफ़ अली ख़ान को 'एजेंट विनोद' बनाया। उनसे पहले 1977 में दीपक बहरी महेंद्र संधू को एजेंट विनोद बना चुके थे। अक्षय कुमार के करियर की सबसे यादगार फ़िल्मों में 'हेराफेरी' शामिल है। 2000 में आई प्रियदर्शन निर्देशित इस फ़िल्म में सुनील शेट्टी और परेश रावल ने उनका साथ दिया था। इसी टाइटल से 1976 में आई फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने मुख्य किरदार निभाए थे। फ़िल्म को प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था।

यह भी पढ़ें: शाह रुख़, सलमान और सुशांत, सबका रहा है पुनर्जन्म से राब्ता

 2005 में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा को लेकर विपुल शाह ने 'वक़्त' बनाई। लगभग 40 साल पहले भी एक 'वक़्त' आई, जिसे यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। हिंदी सिनेमा की ये क्लासिक्स में शामिल है। इस मल्टीस्टारर में सुनील दत्त, राज कुमार, शशि कपूर और साधना ने लीड रोल्स निभाए थे।

यह भी पढ़ें: साठ की हुईं डिंपल कपाड़िया इन 6 एक्ट्रेसेज़ के आगे उम्र ने भी मानी हार

'दीवार' सुनते ही ज़हन में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की फ़िल्म याद आती है। 2004 में 'दीवार' फिर बनी और इसमें भी अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे, उनका साथ अक्षय खन्ना ने दिया। 1991 में सुभाष घई ने 'सौदागर' फ़िल्म बनाकर तहलका मचा दिया था, क्योंकि दिलीप कुमार और राज कुमार को इस फ़िल्म में साथ लाने का असंभव काम उन्होंने संभव कर दिखाया था। इससे पहले भी 1973 में भी एक 'सौदागर' आई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और नूतन ने लीड रोल्स निभाए थे। इसे शुधेंदु रॉय ने डायरेक्ट किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.