विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रिवेंज हो तो धुरंधर जैसा...', Dhurandhar 2 देख प्रीति जिंटा का नहीं भरा मन, कार्तिक आर्यन ने किया रिव्यू

Published: Thu, 19 Mar 2026 12:38 PM (IST)

Dhurandhar 2 रिलीज हो गई है और फिल्म के सिनेमाघरों में आते ही बॉलीवुड सेलेब्स अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाए।

बॉलीवुड सेलेब्स ने की धुरंधर 2 की तारीफ। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सेलेब्स ने की धुरंधर 2 की तारीफ। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) से सिनेमाघर पहले ही दिन थर्रा गया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि पेड प्रिव्यू के साथ-साथ फर्स्ट डे कलेक्शन में धुरंधर 2 कमाल दिखाने वाली है। 

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) सोशल मीडिया पर छा गई है। पहले ही दिन जिन लोगों ने फिल्म देखीं, वो भर-भरकर तारीफें कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं हैं। 

दोबारा फिल्म देखेंगी प्रीति जिंटा

धुरंधर 2 के प्रीमियर में पहुंचीं प्रीति जिंटा और उनकी मां धुरंधर 2 देख इतनी इंप्रेस हुईं कि एक बार में तो उनका मन ही नहीं भरा। एक्ट्रेस ने अर्जुन रामपाल और मुकेश छाबड़ा के साथ थिएटर्स से तस्वीरें शेयर कीं और धुरंधर 2 के बारे में अपनी राय दी। एक्ट्रेस ने लिखा, "कल रात मैंने 'धुरंधर 2' देखी और मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि, 'बदला हो तो 'धुरंधर' जैसा, वरना हो ही नहीं।'

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

प्रीति जिंटा ने आगे कहा, "निर्देशन, अभिनय, संगीत, एडिटिंग, कहानी, कास्टिंग और बाकी सभी डिपार्टमेंट- सब कुछ जबरदस्त है। फिल्म देखने के बाद मां ने सबसे पहली बात यही कही कि वह इसे अपने दोस्तों के साथ थिएटर में दोबारा देखना चाहती हैं और मुझे भी बिल्कुल वैसा ही महसूस हो रहा है।" एक्ट्रेस ने आदित्य से लेकर रणवीर तक सभी स्टार कास्ट की तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें- ना सलमान, ना इमरान... Dhurandhar 2 का बड़े साहब उर्फ दाऊद इब्राहिम बना ये स्टार, हॉलीवुड में बजा चुका है डंका

कार्तिक आर्यन ने फिल्म को बताया मस्ट वॉच

प्रीति जिंटा के अलावा कार्तिक आर्यन ने भी धुरंधर 2 देखी और इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए एक पोस्ट के जरिए अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा, "धुरंधर बहुत ही बेहतरीन है। आदित्य धर ने न भूलने वाला सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दिया और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस भी तूफानी रही। फिल्म देखने लायक है।"

Kartik Aaryan

वहीं, अनन्या पांडे ने भी फिल्म की तारीफ की और रणवीर सिंह की बीस्ट बताया। इसके अलावा अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और राम गोपाल वर्मा जैसे सेलिब्रिटीज ने भी धुरंधर की तारीफ की है। 

यह भी पढ़ें- 3 घंटे 55 मिनट की Dhurandhar 2 में आदित्य धर ने कर दी ये बड़ी गलती, जानकर आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा!