कठुआ-उन्नाव केस: सोशल मीडिया से सड़क तक बढ़ता जा रहा है सितारों का गुस्सा
इस मौके पर सितारों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि कुछ लोग हैं जो अब भी अपराधियों का साथ दे कर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। नागरिकों की मदद करें ना कि रेपिस्टों की।
मुंबई। जम्मू कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में छोटी बच्चियों के साथ गैंगरेप की वारदातों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आम आदमी भी गुस्से से उबल रहा है और फिल्मी सितारे भी। इंसाफ को हक़ से हासिल करने के सोशल मीडिया से सड़क तक अभियान छेड़ रखा है।
हाल के दिनों में फिल्मी सितारों ने कठुआ, उन्नाव और देश के कई जगहों पर लगातार हो रही रेप की जघन्य घटनाओं को लेकर अपनी आवाज़ उठाई है। सितारों ने इसके लिए न्याय की मांग करते हुए ट्विटर पर अपनी बातें लिखी हैं।
करीना कपूर खान से लेकर कई सितारों ने जब इस अभियान में शामिल हो कर आवाज़ उठाई तो उन्हें ट्रोल भी किया गया लेकिन सितारों का गुस्सा यही खत्म नहीं हुआ।
कई फिल्मी हस्तियों ने मुंबई में प्रदर्शन कर कहा ही कि पीड़ितों को हर हाल में इंसाफ मिलना चाहिए। एक ऐसे ही प्रदर्शन में आमिर खान की पत्नी किरण राव, अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना, हेलन सहित कई बड़ी हस्तियाँ शामिल हुईं।
इस मौके पर आह्वान किया गया कि इस अभियान को न्याय मिलने तक ख़त्म न होने दिया जाय। सितारों ने कहा वो बहुत ही दुखी और शर्मिंदा भी हैं।
इस मौके पर सितारों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि कुछ लोग हैं जो अब भी अपराधियों का साथ दे कर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। नागरिकों की मदद करें ना कि रेपिस्टों की।
इस प्रदर्शन के दौरना राजकुमार राव, पत्रलेखा , विशाल डडलानी, अदिति राव हैदरी, सोना महापात्रा, कल्कि सहित कई सितारे शामिल थे।
प्रदर्शन में विद्या मालवडे, तारा शर्मा और समीरा रेड्डी भी थीं l
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका से अपना संदेश भेज कर कहा कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें।
यह भी पढ़ें: कठुआ केस पर करीना ने कहा कुछ ऐसा, तैमूर को किया गया ट्रोल