जब फिल्मों में मेकअप ने बदल दी इन सितारों की सूरत, पहचानना हुआ मुश्किल
अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए कोई भी स्टार किसी भी हद तक जाता है। फिल्म का एक फोटो शेयर कर इस बात को साबित भी कर दिया है।
अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए कोई भी स्टार किसी भी हद तक जाता है। चाहें वर्क आउट की बात हो या लुक बदलने की, अभिनेता कैसी भी कमी नहीं छोड़ना चाहता। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी अपनी फिल्म का एक फोटो शेयर कर इस बात को साबित भी कर दिया है। दरअसल अगले साल दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं।
दीपिका ने फिल्म का जो पोस्टर शेयर किया है उसमें वो एकदम अलग नजर आ रही हैं। उनके इस लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। लेकिन दीपिका ऐसी पहली स्टार नहीं है जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए अपना चेहरा बदला हो। ये सिलसिला काफी पहले से चला आ रहा है। इससे पहले भी कई स्टार अपने चेहरे के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं।
पढ़ें, कौन हैं वो स्टार्स :
‘2.0’ में अक्षय को पहचानना हुआ मुश्किल: साल 2018 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ में अक्षय कुमार ने बेहद खतरनाक लुक अपनाया था। इस लुक को लेकर अक्षय को घंटों मेकअप करवाना पड़ता था। अपने एक बयान में अक्षय ने कहा भी था कि इतना मेकअप उन्होंने अपने पूरे करियर में नहीं करवाया था। 2.0 में वो नेगेटिव रोल में नजर आए थे।
‘पा’ में अमिताभ ने बदला था लुक - फिल्मै 'पा' में अमिताभ बच्चन ने प्रोजेरिया नाम की बीमारी से पीड़ित बच्चे का किरदार निभाया था। इस बीमारी में व्यक्ति बहुत तेजी से बूढ़ा होने लगता है। इसके मेकअप के लिए अमिताभ को पांच से छह घंटे लगते थे और मेकअप के बाद वो पानी भी नहीं पी सकते थे। इस फिल्म में अमिताभ का मेकअप इतना शानदार किया गया था कि उनका चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया था।
‘धूम-2’ में जब ऋतिक की इस लुक में हई एंट्री : ‘धूम 2’ में वैसे तो ऋतिक अपने नॉर्मल लुक में नजर आए थे। लेकिन फिल्म में एक सीन था जिसमें वो अंग्रेज बूढ़ी महिला के लुक में नजर आए थे। ऋतिक ने जब इस लुक में पर्दे में पर एंट्री मारी थी तो उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था। उनके इस लुक के पीछे प्रोस्थिटिक मेकअप था।
‘राब्ता’ में राजकुमार राव ने किया सबको हैरान : फिल्म ‘राब्ता’ में राजकुमार राव ने 324 साल के बूढ़े आदमी का किरदार निभाया था। उनके मेकअप ने सबको हैरान कर दिया था। इस मेकअप के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन राजकुमार जिस भी कैरेक्टर पर काम करते हैं उसमें घुस जाते हैं इसलिए वह अपना लुक बदलने के लिए भी तैयार हो गए थे। राब्ता 2017 में रिलीज हुई थी।
‘फैन’ में शाहरुख हो गए बौने : साल 2016 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ में शाहरुख ने 25 साल के लड़के का किरदार निभाया था। इसके लिए उनके लुक को इतना बदला गया था कि लोग उस कैरेक्टर को शाहरुख का डुप्लीकेट समझने लगे थे। इतना ही नहीं शाहरुख ने इस फिल्म में अपनी उम्र से छोटे तो लगे ही थे साथ ही वह बोने भी बने थे। हालांकि ‘फैन’ पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन शाहरुख के लुक की चर्चा हर तरफ हो गई थी।
विवेक का पीएम मोदी लुक : इस महीने रिलीज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' में विवेक पीएम मोदी का किरदार निभाने जा रहे हैं। विवेक ने पीएम जैसा दिखने के लिए अपने लुक में काफी बदलाव किया है। क्योंकि पीएम मोदी की उम्र और विवेक की उम्र में काफी फासला भी है इसलिए इस लुक में ढलने के लिए विवेक को काफी मेहनत भी करनी पड़ी।