Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जब बूढ़े हो गए शाह रुख़, ऐश्वर्या, रणबीर और प्रियंका भी, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की तरह

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Sun, 25 Mar 2018 12:45 PM (IST)

    अमिताभ और ऋषि के अलावा कई स्टार्स ने ऑनस्क्रीन अपनी उम्र से कई ज्यादा बड़े उम्र के किरदार को निभाया है, यह है पूरी लिस्ट-

    जब बूढ़े हो गए शाह रुख़, ऐश्वर्या, रणबीर और प्रियंका भी, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की तरह

    मुंबई। फ़िल्मों के लिए अपने लुक्स को बदलना मानो अब ट्रेंड बन गया है और इसके लिए हर कोई अपना बेस्ट दे रहा हैं। वज़न बढ़ाने और घटाने से लेकर अपने चेहरे का लुक पूरी तरह बदलने तक, हमारे बॉलीवुड स्टार्स अपने किरदार के लिए बहुत कुछ करते हैं। कभी अपनी उम्र से कम तो कभी अपनी उम्र से कई ज्यादा बड़े उम्र का किरदार निभाने एक लिए भी हमारे स्टार्स हमेशा तैयार रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में हम अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर को अपनी उम्र से कई ज्यादा बड़े उम्र का किरदार निभाते हुए देख रहे हैं। फ़िल्म '102 नोट आउट' में अमिताभ 102 साल के वृद्ध इंसान का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, उनके बेटे का रोल निभा रहे हैं ऋषि कपूर जिनकी उम्र फ़िल्म में 75 है। यह फ़िल्म 4 मई 2018 को रिलीज़ होगी। वैसे, इससे पहले भी कई स्टार्स ने ऑनस्क्रीन अपनी उम्र से कई ज्यादा बड़े उम्र के किरदार को निभाया है।

    यह भी पढ़ें: 'भगत सिंह' पर 1954 में आयी थी पहली फ़िल्म, इतने एक्टर्स निभा चुके हैं 'शहीदे-आज़म' का किरदार

    अमिताभ ने खुद इससे पहले फ़िल्म 'सूर्यवंशम' और 'पिकू' में वृद्ध का किरदार निभाया है। ऋषि कपूर को भी आपने इससे पहले फ़िल्म 'कपूर एंड सन्स' में 90 साल के वृद्ध के किरदार में देखा होगा।

    आपको बता दें कि शाह रुख़ ख़ान ने भी फ़िल्म 'वीर ज़ारा' में सफ़ेद बाल, सफ़ेद दाढ़ी और बूढ़े शरीर वाले लुक को अपनाया था। इसके अलावा शाह रुख़ एक ऐड में भी वृद्ध इंसान का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस फ़िल्म में प्रीति जिंटा भी शाह रुख़ के ओपोज़िट थीं और उन्हें भी बूढ़ी औरत के रूप में दर्शाया गया था। 

    रितिक रोशन ने कुछ मिनट के लिए ही सही मगर, फ़िल्म 'धूम2' में एक बूढ़े वॉचमैन का किरदार निभाया था। वो इस फ़िल्म में चोर का किरदार निभा रहे थे जिसके लिए उन्होंने कई लुक्स अपनाए थे।

    फ़िल्म 'बर्फी' में हैण्डसैम रणबीर कपूर और खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा भी अपनी उम्र से कई ज्यादा बड़ी उम्र के किरदार में नज़र आए थे। हालांकि, उनका यह बूढ़ा किरदार फ़िल्म के क्लाइमेक्स के लिए था।

    यह भी पढ़ें: अभिनेत्री जीनत अमान ने बिजनसमैन के खिलाफ दर्ज किया रेप केस

    फ़िल्म 'बदलापुर' में वरुण धवन ने भी अपने लुक को बदला था और बूढ़े का किरदार निभाया था। वरुण का यह बूढ़ा किरदार भी कुछ समय के लिए ही था मगर, वरुण ने इसे बखूबी निभाया था।

    इन सभी के अलावा विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी फ़िल्म 'सरबजीत' में अपनी उम्र से कई बड़ी उम्र के किरदार को पर्दे पर पेश किया था। इससे पहले भी ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ फ़िल्म 'गुरु' में वृद्ध के किरदार में नज़र आई थीं।