Move to Jagran APP

तो बॉलीवुड के गलियारों में नवंबर में बजेगी शहनाई, दीपिका व प्रियंका बनेंगी दुल्हन

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टार्स हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 07:32 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 07:47 AM (IST)
तो बॉलीवुड के गलियारों में नवंबर में बजेगी शहनाई, दीपिका व प्रियंका बनेंगी दुल्हन
तो बॉलीवुड के गलियारों में नवंबर में बजेगी शहनाई, दीपिका व प्रियंका बनेंगी दुल्हन

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में दो कपल्स की खूब चर्चा है। बात हो रही है प्रियंका चोपड़ा निक जोनास और दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की। प्रियंका और निक तो सगाई कर चुके हैं और अब शादी का इंतजार है। वहीं, दीपिका और रणवीर को लेकर अभी तक यही खबर है कि नवंबर में यह कपल शादी कर सकता है।

loksabha election banner

2018 वर्ष का नवंबर महीना बॉलीवुड के लिए धमाकेदार होने जा रहा है। खबरों की मानें तो बॉलीवुड के 3 बड़े सुपरस्टार इस महीने शादी करने वाले हैं। खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नवंबर माह में शादी करेंगे और उनकी शादी का स्थान इटली के लेक कोमो (Lake como, Italy) में होगा। जबकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी इसी महीने के अंत में शादी करेंगे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जोधपुर के किसी महल में शादी करेंगे। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक ने अभी हाल ही में जोधपुर के मेहरगढ़ किले की सैर की थी। प्रियंका ने कुछ महीनों पहले निक जोनास के साथ सगाई कर इस बात को जाहिर कर दिया कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अभी तक उनकी शादी को लेकर कोई भी बात नहीं कही है लेकिन खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा की तर्ज पर दीपिका पादुकोण भी इटली में शादी करने वाली हैं। इसके चलते नवंबर महीने में बॉलीवुड के गलियारों में शहनाई बजेगी। अब देखना यह है कि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण में से पहले शादी कौन करता है। 

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में पूरी रीति रिवाज के साथ अगस्त माह में निक को साथ सगाई की थी। इसके बाद से ही उनकी शादी को लेकर चर्चा लगातार हो रही है। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पहले सलमान खान की फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही थी। लेकिन पिछले महीने खबर आई थी कि प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर यह फिल्म छोड़ दी जिसके बाद इस बात को लेकर सलमान की नाराजगी भी देखी गई थी। इसके बाद फिल्म में कटरीना कैफ को शामिल किया गया। लेकिन प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में काम करती नज़र आएंगी l गौरतलब है कि फिल्म द स्काई इज पिंक आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इम्फनी' नाम की एक किताब लिखी थी l

दीपिका पादुकोण की बात करें तो फिल्मी दुनिया में वो नई पारी शुरू करने जा रही हैं, प्रोड्यूसर बन कर। मेघना गुलजार के साथ मिलकर लक्ष्मी अग्रवाल पर फिल्म बनाएंगी जो कि एसिड अटैक विक्टिम है। अगले साल फरवरी में उनका प्रोडक्शन हाउस सेटअप होगा और उसी के साथ उनकी पहली प्रोड्यूस फिल्म का ऐलान भी किया जाएगा। उनकी पहली प्रोड्यूस फिल्म की तैयारी भी हो गई है। मेघना गुलज़ार इस फिल्म को को-प्रोड्यूस करेंगी। ये महिला प्रधान फिल्म होगी और दीपिका भी इसमें लीड रोल करेंगी l 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12 :ऐसी लागी लगन...अनूप जलोटा घर से गायब !

यह भी पढ़ें: Box Office: लवयात्री और अंधाधुन के बीच कांटे की टक्कर, पहले दिन इतने करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.