Bhai Dooj 2021: बॉलीवुड सितारों ने इस तरह मनाया भाई दूज, फैंस को भी दी शुभकामनाएं
6 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक कर उनसे रक्षा का वजन लेती हैं। भाई दूज का त्योहार बॉलीवुड ने भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया। साथ ही साथ अपने फैंस को भी भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। दीपावली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। 4 नवंबर को दीपावली मनाने के बाद 6 नवंबर यानी कि आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक कर उनसे रक्षा का वजन लेती हैं। भाई दूज का त्योहार बॉलीवुड ने भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया। साथ ही साथ अपने फैंस को भी भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ दो बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैं उसे अपनी गंवाने की आदतों के लिए राजी कर लेता हूं वर्सेस जब मैं जाकर अपने पसंद की चीजें ले लेता हूं किसी भी तरह।'
वहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों समिशा और वियान राज कुंद्रा का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों भाई बहन की क्यूट बॉन्डिंग नजर आ रही है। वीडियो में शिल्पा की बेटी समिसा बड़े ही प्यार से भाई दूज की शुभकामनाएं दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने भी अपने सभी फैंस को भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ही भाी दूज की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउँट की स्टोरी पर अपने भांजे पृथ्वी के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं।
अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवंली नंदा ने भी भाई अगस्त्य नंदा के साथ बचपन की बेहद प्यारी तस्वीर सेयर की है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने भाई को और फैंस को भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं।