Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mouni Roy Saree Photos: साड़ी पहन सोफे पर लेट मौनी रॉय ने दिखायीं अदाएं, फैंस बोले- ना बिकिनी, ना फ्रॉक...

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 08:16 PM (IST)

    Mouni Roy Saree Photos बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय को उनके फैंस उनकी एक्टिंग के अलावा उनके फैशन के लिए भी काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड लुक में फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी में पतली कमर दिखाते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। ये फोटोज उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रही हैं।

    Hero Image
    साड़ी में मौनी रॉय ने ढहाया कहर (Photo Credit: Mouni Roy Instagram)

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy Saree Photos: मौनी रॉय ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का लम्बा सफर तय किया है। टीवी पर नागिन के किरदार के लिए मशहूर हुईं मौनी रॉय (Mouni Roy) ने 'गोल्ड' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में भी काम किया। मौनी सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी बोल्ड फोटो शेयर करती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में, मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अपना कातिलाना अंदाज दिखाते हुए नजर आ रही हैं। मौनी की इन तस्वीरों पर फैन भी अपना दिल हार बैठे हैं।

    साड़ी में मौनी रॉय ने ढाहाया कहर

    एक्ट्रेस मौनी रॉय एक्टिंग के अलावा अक्सर अपने लुक और ग्लैमर की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने साड़ी में कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा है।

    इन फोटोज में मौनी रॉय ब्लू कलर की व्हाइट प्रिंट वाली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस साड़ी को उन्होंने व्हाइट ब्लाउज के साथ वियर किया है। मौनी ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो एक से बढ़कर एक पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। कुछ फोटो में वो जमीन पर बैठ कर अपनी पतली कमर फ्लॉन्ट कर रही हैं, तो कुछ में सोफे पर लेट कर अदाएं दिखा रही हैं।

    दिशा पाटनी और फैंस को पसंद आया लुक

    मौनी का ट्रेडिशनल लुक के साथ ऐसा हॉट अवतार उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी और फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इन फोटो को देखने के बाद दिशा ने कमेंट में लिखा 'सबसे सुंदर'। वहीं, एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा 'हे भगवान, उसका परफेक्ट फिगर देखो'। एक अन्य ने लिखा 'इन्होंने मेरा दिल चुरा लिया'।

    ऐसे रखा इंडस्ट्री में कदम

    मौनी ने साल 2006 में टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने 'कस्तूरी', 'दो सहेलियां' और 'पति पत्नी और वो' जैसे शो में भी काम किया है। इसके साथ ही वो 'जरा नचके दिखा' के पहले सीजन की विनर भी रह चुकी हैं।

    Photo Credit: Mouni Roy Instagram

    हालांकि, इन सबके बावजूद मौनी को पॉपुलैरिटी 'देवों के देव... महादेव' और 'नागिन' जैसे सीरियल में काम करने के बाद मिली। एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर ही नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर भी अच्छा नाम कमाया है।