Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdwon: 5000 परिवारों की मदद कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर विवके ओबेरॉय, जानें पूरी डिटेल

Coronavirus Lockdwon फंसे हुए लोगों में वे भी शामिल हैंजिनके पास रहने को घर नहीं है। ऐसे लोगों की मदद के लिए एक्टर विवेक ओबेरॉय आगे आए हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 10:19 AM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 10:28 AM (IST)
Coronavirus Lockdwon: 5000 परिवारों की मदद कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर विवके ओबेरॉय, जानें पूरी डिटेल
Coronavirus Lockdwon: 5000 परिवारों की मदद कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर विवके ओबेरॉय, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली, जेएनएन।  कोरोना वायरस का प्रभाव पूरे देश में देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई लोग घरों से दूर फंस गए हैं। फंसे हुए लोगों में वे भी शामिल हैं,जिनके पास रहने को घर नहीं है। ऐसे लोगों की मदद के लिए एक्टर विवेक ओबेरॉय आगे आए हैं। उन्होंने बुधवार को बताया कि वह 5,000 डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रहे हैं।  विवेक यह काम रोहित गजभिये के साथ मिलकर रहे हैं। इसके जरिए वह मजदूर, मैड्स, ड्राइवर और दूसरे लोगों  की मदद कर रहे हैं। 

loksabha election banner

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विवेक ने ये सारी जानकारी एक बयान जारी करते हुए दी है। उन्होंने कहा, 'हमने महसूस किया है कि माइग्रेंट मजदूर कुछ समय से यहां फंसे हुए हैं। इनमें कई सारे ऐसे लोग हैं, जो रोज की जरूर वस्तुओं का इंतज़ाम नहीं कर पा रहे हैं। वे अपने बच्चों को खिलाने के लिए, अपने किराए का भुगतान करने, दैनिक आवश्यक सामान खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम ऐसे 5,000 से अधिक परिवार की मदद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए 'बेहद 2' एक्टर शिविन नारंग, बोले- 'घर पर छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था'

विवेक ने इस मुहीम का नाम 'सोपोर्ट एज एंड अस्सिट द हेल्पलेस (SAATH)' रखा है। इसके जरिए जरूरतमंद परिवार वालों के खाते में सीधे पैसा पहुचाया जा रहा है। ताकि वे रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें खरीद सकें। 

कई एक्टर्स कर रहे हैं मद

विवेक से पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद करीब 40 हजार लोगों को रोज खाना खिला रहे हैं। वहीं, सलमान ख़ान फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा हाल में वह लोगों तक आनाज़ भी पहुंचाते नज़र आए। इसके अलावा अक्षय कुमार, रितिक रोशन, वरुण धवन, रिचा चड्ढा और शाहरुख़ ख़ान समेत कई एक्टर हैं, जो इस कोविड -19 महामारी के वक्त लोगों की मदद में लगे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.