विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जब वी मेट' से निकाले जाने पर Bobby Deol का छलका दर्द, बोले- 'जिन तकलीफों और गुस्से से गुजरा...'

Published: Sun, 31 May 2026 07:42 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) ने खुलासा किया कि पहले वह जब वी मेट करने वाले थे, लेकिन फिर यह फिल्म शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को दे दी गई।

जब वी मेट से रिप्लेस होने पर बोले बॉबी देओल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

जब वी मेट से रिप्लेस होने पर बोले बॉबी देओल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट (Jab We Met) सुपरहिट होने के साथ-साथ कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी छा गई थी।

मगर क्या आपको पता है कि फिल्म में शाहिद कपूर की जगह पहले बॉबी देओल 'आदित्य' की भूमिका निभाने वाले थे और इस फिल्म को पहले इम्तियाज अली डायरेक्ट नहीं करने वाले थे। इस फिल्म से रिप्लेस होने के बाद एक्टर का दिल टूट गया था क्योंकि उस वक्त उनके करियर का बुरा फेज चल रहा था और उन्हें एक बढ़िया फिल्म की जरूरत थी।

रिप्लेस होने से टूट गए थे एक्टर

बॉबी देओल ने हाल ही में एक टीवी शो पर जब वी मेट से रिप्लेस होने पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा, "अब वह बात पुरानी हो चुकी है। अब हम दोस्त हैं। मेरा दिल इसलिए टूटा था, क्योंकि मेरे करियर के उस दौर में मुझे इस तरह की एक फिल्म की बहुत जरूरत थी।"

Bobby Deol

पहले जब वी मेट को इम्तियाज डायरेक्ट करने वाले नहीं थे। बॉबी देओल ने ही उन्हें टीम में शामिल करने का आइडिया प्रोड्यूसर को दिया था। वह उनकी फिल्म सोचा ना था से इंप्रेस हो गए थे, जिसमें उनके चचेरे भाई लीड रोल में थे। इस बारे में एक्टर ने कहा, "तभी हमने पहली बार तय किया था कि हम साथ मिलकर एक फिल्म बनाएंगे। लेकिन जब आपकी मार्केट में पोजिशन अच्छी नहीं होती, तो कोई भी आपका साथ नहीं देता।"

यह भी पढ़ें- माता-पिता से छुपकर Bobby Deol ने दिया इंटीमेट सीन, भाई सनी से भी रखा राज; बोले- 'बाहर से पता...'

इम्तियाज को लाए थे बॉबी

बॉबी ने आगे कहा, "फिल्म शुरू करवाने की कोशिश में ही बहुत सारा समय निकल गया। जिस प्रोडक्शन हाउस को मैंने यह आइडिया दिया था, उन्होंने कहा कि इम्तियाज बहुत महंगे डायरेक्टर हैं। लेकिन उसी प्रोडक्शन हाउस ने बाद में इम्तियाज के साथ ही वह फिल्म बनाई और उसी हीरोइन के साथ जिसे मैंने फिल्म के लिए राजी किया था।

Bobby Deol Movie

तकलीफों को बनाई ताकत

जब मैंने खुद पर काम करना शुरू किया, तो मैंने तय किया कि जिन तकलीफों और गुस्से से मैं गुजरा हूं, वे मेरी ताकत बननी चाहिए। क्योंकि आप बस उनके बारे में रोते नहीं रह सकते। इन चीजों ने मुझे एक बेहतर इंसान और एक बेहतर एक्टर बनाया। मैंने इनसे सिर्फ सीखा है। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है।"

यह भी पढ़ें- पूजा भट्ट ने Bobby Deol के साथ अपने रिलेशनशिप को बताया मैजिकल, बोलीं- 'उनसे प्यार न करने का कोई कारण...'