विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bloody Daddy Trailer: शाहिद कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, ड्रग माफिया से कर रहे हैं जबरदस्त फाइट

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 24 May 2023 03:10 PM (IST)

Bloody Daddy Trailer शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें शाहिद कपूर काफी ...और पढ़ें

Bloody Daddy Trailer, Bloody Daddy Trailer news
Bloody Daddy Trailer, Bloody Daddy Trailer news

नई दिल्ली, जेएनएन। Bloody Daddy Trailer: शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें शाहिद कपूर को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह ड्रग्स से जुड़े माफियाओं से फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके अलावा डायना पैंटी, संजय कपूर, रोनित रॉय और राजीव खंडेलवाल की अहम भूमिका है। 

शाहिद कपूर का ओटीटी डेब्यू किस सीरीज से हुआ हैं?

शाहिद कपूर एक बार फिर ओटीटी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज फर्जी से किया था। अब वह अपनी आगामी ब्लडी डैडी के लिए तैयार है। यह सीधे जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इसके पहले अप्रैल में शाहिद कपूर ने फिल्म से जुड़ा अपना पोस्टर जारी किया था। मंगलवार को उन्होंने ट्रेलर अनाउंसमेंट की घोषणा की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "यह बहुत खतरनाक होने वाला है। ब्लडी डैडी का ट्रेलर कल (बुधवार 24 मई) को जारी होगा।"

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

ब्लडी डैडी का ट्रेलर कब जारी हुआ?

अब ट्रेलर जारी कर दिया गया है। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर बुधवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "यह बहुत ही खतरनाक रात थी। ट्रेलर जारी हो गया है। 9 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।" गौरतलब है कि इस फिल्म को जियो सिनेमा पर निशुल्क देख पाएंगे। शाहिद कपूर इसमें ड्रग माफियाओं से फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी का निर्देशन किसने किया है?

शाहिद कपूर का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। इसे 1 लाख 82 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 13 सौ से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। अभिनेता ने एक्शन सीन पर बात करते हुए अली अब्बास जफर की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें सिनेमैटिक समझ है। यह फिल्म 12 घंटे की कहानी पर आधारित है। शाहिद कपूर इसमें काफी जबरदस्त एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

वेब सीरीज फर्जी का अगला भाग कब आएगा?

वेब सीरीज फर्जी का अगला भाग जल्द आएगा। इसे लेकर फैंस में भी काफी उत्सुकता है। इस शो को फैंस ने काफी पसंद किया था।