विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

27 साल पहले 'वर्ल्डकप' भी नहीं रोक पाया सलमान का जादू! 11 हफ्तों तक चली कल्ट मूवी; गोविंदा ने किया था रिजेक्ट

Published: Thu, 28 May 2026 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2026 01:19 PM (IST)

जैकी भगनानी की एक फिल्म वर्ल्डकप के मौके पर रिलीज हुई थी और आज इसने 27 साल पूरे कर लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वाशु भगनानी (Vashu Bhagnani) और 'है जवानी तो इश्क होना है' (hai Jawani to Ishq Hona Hai) के निर्माताओं के बीच विवाद के बीच जैकी भगनानी फिल्म 'बीवी नंबर 1' (Biwi No 1) के 27 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था और वाशु भगनानी इसके निर्माता थे।

दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह फिल्म अभी भी कॉमेडी, यादगार गानों और दमदार केमिस्ट्री के लिए याद की जाती है। इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

यह भी पढ़ें- 'इसने मेरा एक और गाना...' चुनरी चुनरी कॉन्ट्रोवर्सी पर Salman Khan ने खोली वरुण धवन की पोल, हैरान रह गए एक्टर

फिल्म की इस उपलब्धि पर जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की 27वीं वर्षगांठ मनाते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा। एक्टर ने उन यादों को ताजा किया जब उन्होंने अपने पिता वाशु भगनानी और फिल्म निर्माता डेविड धवन को इस जादू को रचते देखा था।

Biwi (2)

जैकी ने लिखा इमोशनल नोट

जैकी ने लिखा- “वाह! बीवी नंबर 1 को सिनेमाघरों में आए 27 साल हो गए! मुझे आज भी याद है बचपन में सेट पर दौड़ते-भागते पापा vashubhagnani और #Daviddhawan अंकल को jafryrumy सर के शानदार लेखन के दम पर बेमिसाल मस्ती और जादू बिखेरते देखना।” भगनानी ने स्टार कास्ट की भी तारीफ की और आगे कहा, सलमान भाई की बेमिसाल ऊर्जा से लेकर करिश्मा कपूर के शानदार अभिनय और सुष्मिता सेन की अदा, अनिल कपूर सर की कॉमेडी और तब्बू मैम की शालीनता तक यह फिल्म प्योर सोने के समान है। सभी प्रशंसकों का शुक्रिया जिन्होंने पीढ़ियों से इस फिल्म को इतना प्यार दिया!”

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Jackky V Bhagnani (@jackkybhagnani)

बीवी नंबर 1 ने की शानदार कमाई

पूजा फिल्म्स के बैनर तले वाशु भगनानी द्वारा निर्मित, बीवी नंबर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 52.80 करोड़ रुपये की कमाई करके एक बड़ी कॉमर्शियल सक्सेस साबित हुई थी। साल 1999 में ये चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। फिल्म को क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। कॉमेडी ड्रामा मूवीज की बात करें तो बीवी नंबर 1 का अभी भी कोई मुकाबला नहीं है।

इस फिल्म के बारे में एक और खास बात ये है कि इसे पहले सलमान की जगह गोविंदा को ऑफर किया गया था। हालांकि गोविंदा ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। यह फिल्म उस समय रिलीज हुई थी जब वर्ल्डकप खेला जा रहा था लेकिन निर्माताओं ने इसे बीच में रिलीज कर बड़ा रिस्क लिया और फिल्म हिट हुई।

यह भी पढ़ें- Jackky Bhagnani के सिचुएशनशिप बयान पर रकुलप्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लगाई फटकार