बर्थडे: आम लड़कियों की तरह हैं परिणीति चोपड़ा, उनकी ये 5 आदतें है सबूत
इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने की चाह रखने वाली परिणीति आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। लेकिन, कहीं न कहीं परिणीति में आज भी आम लड़की बसती है, उनकी कुछ आदतें ऐसी हैं जो इस बात का सबूत है।
मुंबई। 22 अक्टूबर 1988 में हरियाणा में एक पंजाबी फैमिली में परिणीति चोपड़ा ने जन्म लिया। बचपन से ही पढाई में अव्वल रहीं परिणीति हमेशा से इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। परिणीति के पास म्युज़िक में BA Hons. की डिग्री भी है। परिणीति ने लन्दन में अपनी पढ़ाई के दौरान मेनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब में केटरिंग के हेड की पार्ट टाइम जॉब भी की थी। बिज़नेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ऑनर्स के बाद जब उन्हें कहीं जॉब नहीं मिली तो वो निराश होकर भारत लौट आई थीं।
भारत आकर उन्होंने यहां भी नौकरी ढूंढी और इस दौरान बहन प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें यशराज फ़िल्म्स के PR हेड्स से मिलवाया। इसके बाद परिणीति PR कंस्लटेंट बनीं और फिर फ़िल्मों में कदम रखा। इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने की चाह रखने वाली परिणीति आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। लेकिन, कहीं न कहीं परिणीति में आज भी आम लड़की बसती है, उनकी कुछ आदतें ऐसी हैं जो इस बात का सबूत है। आइये जानते हैं।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड में भी होता है ये गंदा काम, हार्वी मामले पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा
परिणीति के करीबी लोगों का कहना है कि परिणीति को नाखून चबाने की आदत है। जब भी वो टेंशन में होती हैं या कहीं जाने के लिए देर हो रही होती हैं तो, अक्सर नाखून चबाते हुए दिखाई देती है।
परिणीति को आम लड़कियों की तरह प्लेन टेक-ऑफ और लैंडिंग के समय डर लगता है। वो इस दौरान अपना ध्यान भटकाने के लिए जोक्स पढ़तीं हैं और हंसने की कोशिश करती हैं।
परिणीति भले ही परफेक्ट डाइट फॉलो करती हैं मगर, वो बहुत बड़ी फूडी हैं। सुना है उन्हें पिज़्ज़ा बहुत पसंद है और बहुत बार आधी रात को भी उन्हें पिज़्ज़ा खाने का मन होता है।
आम लड़कियों की तरह परिणीति को फुटवियर का भी शौक है लेकिन, उनका मानना है कि इस पर ज्यादा पैसे खर्च ना किये जाए। परिणीति सस्ते, मगर ढेर सारे फुटवियर खरीदने में विश्वास रखती हैं। इससे उनके पास फुटवियर का कलेक्शन भी अच्छा खासा है।
परिणीति पेट लवर भी हैं! वो जहां भी जाती हैं, आसपास कोई न कोई पेट ढूंढ लेती हैं और इनके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाती हैं।