बर्थडे स्पेशल: ब्लैक एंड वाइट ब्यूटी! नूतन की इन 5 तस्वीरों को रंगों की ज़रूरत नहीं
आज की हिरोइन्स भी फेल हैं नूतन की इन तस्वीरों के आगे! है ना?
मुंबई। आज टेलीविज़न, सिनेमाघर के पर्दों पर आपको कई रंग दिखतें हैं। जो चीज़ जैसी है वैसे ही दिखाई देती हैं मगर, एक ज़माना था जब ये रंग पर्दे तक नहीं आ पाए थे मगर ख़ूबसूरती का पर्दे पर छाना तब भी वैसे ही था। आज ब्लैक एंड वाइट ज़माने की सबसे ख़ूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक नूतन का जन्मदिन है जिनकी खूबसूरती ने ब्लैक एंड वाइट पर्दे को भी रंग दिया था।
81वें जन्मदिन पर हम आपको दिखाएंगे नूतन की वो 5 तस्वीरें जिसे रंगों की ज़रुरत नहीं, वो रंगहीन ही बेहद प्यारी हैं।
यह भी पढ़ें: 'डिस्को डांसर' से 'मुन्ना माइकल' तक... डांस है इन फ़िल्मों की जान
नूतन का पूरा नाम नूतन समर्थ था, इन्हें अभिनय की कला तो विरासत में मिली थी मगर फ़िल्मों में काम करने के लिए इन्हें भी काफी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन, स्माइल तो देखिये!
नूतन ने फ़िल्म दयावंती में बाल कलाकार के रूप में काम किया था और इसके बाद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें वो प्रथम आई थी। कोई शक?
नूतन की मां ने ही उन्हें फ़िल्म हमारी बेटी में लांच किया था जिसके बाद नूतन ने कभी मुड़ कर नहीं देखा। सिंपल एंड ब्यूटीफुल!
1958 की फ़िल्म सोने की चिड़िया के हिट होने के बाद नूतन ने इंडस्ट्री में अपना पैर पूरी तरह जमा लिया।
बहुत कम लोग जानतें हैं कि नूतन गीत और ग़ज़लें भी लिखा करती थी। ज़रा देखिये इन तस्वीओं को क्या इन्हें रंगों की ज़रुरत है?