दीपिका पादुकोण, ताजा हवा का एक झोंका
सबसे कम वक्त में फिल्मी दुनिया में खुबसूरती और अदाकारी से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली दीपिका पादुकोण का जन्म कोपनहेगन में हुआ लेकिन बाद में उनका परिवार बैंगलुरू आ गया। मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने महज छह सालों में ही बॉलीवुड में काफी सफलता हासिल की।
नई दिल्ली। कम वक्त में ही फिल्मी दुनिया में खुबसूरती और अदाकारी से अपनी अलग पहचान बनाने वाली दीपिका पादुकोण का जन्म कोपनहेगन में हुआ, लेकिन बाद में उनका परिवार बेंगलूर आ गया। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने महज छह सालों में ही बॉलीवुड में कामयाबी की अलग मिसाल कायम की। दीपिका साल 2013 की सबसे मसरूफ अदाकारा में एक हैं।
मॉडलिंग में एक सफल करियर बनने के बाद, पादुकोण ने साल 2006 में अभिनय क्षेत्र में अपना कदम रखा। हिमेश रेशमिया के पॉप एल्बम आप का सुरूर के गाने 'नाम है तेरा तेरा नाम है तेरा तेरा' में दीपिका ने अपनी दिलकश अदाएं बिखेरीं। इसी साल दीपिका ने अभिनेता उपेंद्र के साथ कन्नड़ फिल्म में काम करते हुए अपनी पहली फिल्म ऐश्वर्या की। हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री में उनका सफर 2007 में शुरू हुआ। फराह खान ने उन्हें ओम शांति ओम में चांस दिया, जिसके हीरो शाहरूख खान थे। इस फिल्म ने इंडिया समेत विदेशों में भी धूम मचाई। लिहाजा, पहली फिल्म से ही दीपिका के चर्चे होने लगे। इस फिल्म में दीपिका ने 1970 के दशक की एक सुपरस्टार शांतिप्रिया की भूमिका निभाई। इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री पुरस्कार से नवाजा गया। करियर के अच्छी शुरुआत के बाद दीपिका ने रुकने का नाम नहीं लिया। तकरीबन हर साल उन्होंने एक हिट फिल्म दी। बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के साथ दीपिका की जोड़ी जमती हुई नजर आई। बचना ऐ हसीनों में रणवीर कपूर के साथ दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म आलोचकों ने तो दीपिका को ताजा हवा का एक झोंका बताया, क्योंकि बॉलीवुड के बादशाह किंग खान की हीरोइन के तौर पर डेब्यू करना बड़ी बात होती है।
दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन प्लेयर हैं और उन्हें 1982 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। दीपिका खुद नेशनल लेवल की बेहतरीन बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। मॉडलिंग के दौरान दीपिका को किंगफिशर वार्षिक फैशन का पुरस्कार भी मिला है। इसके बाद से ही चल पड़ा दीपिका का कामयाबी का कारवां।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर