Move to Jagran APP

पिछले 7 सालों से इस वजह से फिल्मों से दूर हैं बिपाशा बसु, बताया कब करने वाली वापसी

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार पति करण सिंह ग्रोवर के साथ फिल्म अलोन में नजर आई थीं। अब बिपाशा बसु फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह का खुलासा किया है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 07 Mar 2022 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 07 Mar 2022 12:31 PM (IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु, Instagram : bipashabasu

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उन्हें फिल्मों में आखिरी बार साल 2015 में एक्टिंग करते हुए देखा गया था। वहीं उन्होंने दो साल पहले वेब सीरीज डेंजरस से उन्हें डिजिटल डेब्यू किया था। अब बिपाशा बसु ने फिल्मों से इतने साल दूर रहने की वजह का खुलासा किया है। साथ ही अपने कमबैक को लेकर भी बात कही है।

loksabha election banner

बिपाशा बसु ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। फिल्मों से दूर रहने की वजह पर बात करते हुए बिपाशा बसु ने कहा है कि वह आलसी होने की वजह से फिल्मों में काम नहीं कर रही थीं। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं कुछ सालों में काम के लिए आलसी हो गई हूं, लेकिन अब 2022 में मैंने वापसी करने का प्लान किया है और कुछ मजेदार कर रही हूं। मैं इस बारे में जल्द घोषणा भी करने वाली हूं।'

बिपाशा बसु ने कोरोना महामारी के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता था कि दुनिया किस ओर जा रही है, क्योंकि वायरस ने सभी को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया था। उस समय सब कुछ इतना अप्रत्याशित था, हममें से किसी ने भी कभी अनुभव नहीं किया था। मैं बहुत सारी भावनाओं से गुजरी, और फिर दिन-ब-दिन जीना शुरू कर दिया, अपने पार्टनर (पति, अभिनेता करण सिंह ग्रोवर) के साथ साधारण चीजों और हर मिनट को एन्जॉय कर रही थी। 2021 उम्मीद लेकर आया, चीजें बदली हैं।'

अपनी बात को खत्म करते हुए बिपाशा बसु ने बताया है कि अब उन्होंने खुद का काम करने वाला एडिट्यूट बना लिया है। उन्होंने कहा, 'मैं अब पूरी तरह से ढेर सारी काम करने के लिए तैयार हूं। मैंने इवेंट में शामिल होना शुरू कर दिया है।' इसके अलावा बिपाशा बसु ने और भी ढेर सारी बातें की हैं। आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने साल 1996 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया, बिपाशा को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म राज में लीड़ किरदार निभाया है। बता दें, बिपाशा ने हिन्दी के अलावा तेलुगु, तमिल फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें आखिरी बार हॉरर ड्रामा फिल्म अलोन में देखा गया था। इस फि्ल्म में उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म साल 2015 में आई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.