विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा बसु के घर पर हुई सत्यनारायण पूजा, घाघरा चोली पहने मस्ती करती नजर आईं देवी, देखें तस्वीरें

Published: Sun, 01 Oct 2023 04:54 PM (IST)

Bipasha Basu बिपाशा बसु एक वक्त में फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती थीं। अब वह ग्लैमर की दुनिया ...और पढ़ें

Bipasha Basu with Daughter Devi. Photo Credit: Instagram
Bipasha Basu with Daughter Devi. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. बिपाशा बसु के घर हुई सत्यनारायण की पूजा
  2. एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
  3. घारघा चोली में किया बेटी को तैयार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिपाशा बसु बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस में से एक रही हैं। आज भले ही वह लाइट, कैमरा, एक्शन से दूर हैं, लेकिन फैंस के साथ सोशल मीडिया पर कनेक्टेड हैं। वह अपनी बेटी देवी और खुद से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट तक शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने सत्यनारायण की पूजा रखी। इसकी कुछ तस्वीरें बिपाशा ने शेयर की हैं।

बिपाशा के घर हुई सत्यनारायण की पूजा

बिपाशा बसु, देवी के साथ अक्सर कुछ पान मोमेंट्स की फोटोज शेयर करती है। सत्यनारायण की पूजा से उन्होंने कुछ मनमोहक तस्वीरें शेयर की, जिसमें देवी की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया है।

ब्लू सूट में बिपाशा की खूबसूरती ने जीता दिल

सत्यनारायण की पूजा के दौरान बिपाशा बसु को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया। उन्होंने ब्लू कलर का सूट पहना था और माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी लगाई थी। इस लुक में सिंपल और सोबर स्टाइल में बिपाशा बहुत ब्यूटीफुल लग रही थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

घाघरा चोली में दिखी बिपाशा की बेटी

वहीं उनकी बेटी देवी मल्टीकलर घाघरा चोली के साथ मैचिंग दुपट्टा लिए बेहद क्यूट लग रही थीं। तस्वीरों में मां बेटी की जोड़ी खूब जम रही है। कभी देवी को खिलाते हुए, तो कभी उसके साथ मौज मस्ती करते हुए बिपाशा की फोटोज सामने आई है। इन तस्वीरों में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा के पेरेंट्स भी दिखे।

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh: 'सिंघम अगेन' की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म सेट से सामने आई रणवीर सिंह की फोटो, वायरल हुआ लुक

गौरतलब है कि बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से 2016 में शादी की थी। बिपाशा, करण की तीसरी पत्नी हैं। शादी के 6 साल बाद 12 नवंबर 2022 को बिपाशा ने देवी को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें: Tejas Teaser: बदलेगा कंगना रनोट की 'तेजस' का नाम? एक्ट्रेस ने फिल्म की टीजर रिलीज डेट की आउट