Move to Jagran APP

Bipasha Basu Baby Bump Photo: माता-पिता बनने वाले हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, सामने आयी बेबी बंप की पहली तस्वीर

Bipasha Basu Pregnant First Photo बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात भूषण पटेल की फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद कुछ महीनों की डेटिंग के बाद प्यार में बदल गई। वहीं दोनों अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 12:16 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 12:39 PM (IST)
Bipasha Basu Baby Bump Photo: माता-पिता बनने वाले हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, सामने आयी बेबी बंप की पहली तस्वीर
Photo Credit :Bipasha Basu Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जऐनएन। सोनम कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने खुशखबरी साझा की है। यह एक्ट्रेस हैं बिपाशा बसु, जो जल्द मां बनने वाली हैं। बिपाशा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और दोस्तों के साथ यह खबर शेयर की।

loksabha election banner

उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटो भी साझा किया है, जिसमें बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में बिपाशा ने सफेद रंग की कमीज पहनी हुई है, जिसके बटन खुले हैं और बेबी बंप दिख रहा है। एक तस्वीर में करण बेबी बंप को टच कर रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वो उसे चूम रहे हैं। बिपाशा ने इसके साथ एक लम्बा इमोशनल नोट भी लिखा है। बता दें, बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल, 2016 को हुई थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया था।

View this post on Instagram

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

बिपाशा ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

एक्ट्रेस बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें बीते काफी वक्त से आ रही थीं, लेकिन हर बार बिपाशा और करण ने इस बात को महज एक अफवाह बताया। वहीं, अब अचानक से एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर ने हर किसी को सरप्राइज किया। साथ ही फैंस इस बात से काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी कमेंट कर बिपाशा को बधाई दे रहे हैं।

बेबी बंप के साथ पहली तस्वीर आई सामने

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर पति करण संग दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बिपाशा ने सिर्फ एक व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है, जिसके बटन फ्रंट से ओपन हैं। वहीं, करण ने भी पत्नी के साथ ड्रेस मैचिंग करते हुए सफेद शर्ट पहनी है। करण, बिपाशा के बेबी बंप को पकड़े हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में करण, बिपाशा के बेबी बंप को बैठकर किस करते दिख रहे हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में होने वाले माता-पिता के चहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.