Move to Jagran APP

Bipasha Basu ने शादी की पांचवी वर्षगांठ पर पति करण सिंह ग्रोवर के लिए लिखा शानदार पोस्ट, मिला ये जवाब

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि काफी वायरल भी होती है। बिपाशा बसु ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 06:54 PM (IST)
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक-दूसरे को शादी की वर्षगांठ पर बधाई दी है।

नई दिल्ली, जेएनएन। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज अपनी शादी की पांचवी वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के लिए एक शानदार पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा है। दोनों ने एक-दूसरे को वर्षगांठ पर बधाई दी है और एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

loksabha election banner

बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी एक दिलचस्प फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह उनकी शादी की फोटो है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में दोनों अपनी शादी को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा है, 'शादी की पांचवी वर्षगांठ की शुभकामनाएं। तुम मेरे सब कुछ हो।' इसके साथ उन्होंने इसे करण सिंह ग्रोवर को टैग भी किया है। करण ने फोटो अपने इंस्टाग्राम पर रिपोस्ट करते हुए बिपाशा बसु को अपना सब कुछ बताया है।

 Bipasha

हाल ही में एक इंटरव्यू में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने खुलासा किया कि जब दोनों में बहस हो जाती है तब पहले क्षमा कौन मांगता है। इस बारे में बताते हुए करण सिंह ग्रोवर ने कहा, 'जो भी गलत होता है उसे माफी मांगना चाहिए। मेरे और बिपाशा के मामले में हमेशा मेरी गलती होती है और बिपाशा सही होती है। मैं बड़ी बात नहीं कह रहा हूं। वह कभी गलत नहीं होती और यह कई बार परेशान कर देने वाला होता है। हम जब भी लड़ते हैं। मैं बिपाशा बसु से माफी मांगता हूं क्योंकि हमेशा गलती मेरी होती है।

मैं हर बार कहता हूं कि मैं दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा और मैं कोई नहीं गलती करके फिर माफी मांगता हूं।' इस बारे में बिपाशा बसु ने कहा, 'करण ज्यादा गलतियां करता है। इसलिए वह माफी भी ज्यादा मांगता है। हालांकि रिश्तों में आपको माफ करने आना चाहिए। इससे रिश्ता मजबूत बना रहता है।

करण और बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि काफी वायरल भी होती है। बिपाशा बसु ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.