20 साल पहले बिकिनी में ऐसी दिखती थीं Bipasha Basu, अब वापस पाना चाहती हैं वही Hot Look!
Bipasha Basu Bikini Photoshoot यह फोटोशूट 1998 का है जब बिपाशा मॉडल हुआ करती थीं और बॉलीवुड में एंट्री की कोशिश कर रही थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu goes back in Face App Challenge time: बॉलीवुड में इन दिनों Face App Challenge का ख़ुमार छाया हुआ है। तमाम सेलेब्रिटीज़ एप की मदद से अपने बुढ़ापे की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वहीं, बिपाशा बसु अपने पुराने वक़्त को याद कर रहे हैं। बिपाशा ने लगभग 20 साल पुरानी अपनी फोटो शेयर की हैं और अपने टैन लुक को वापस पाने की ख़्वाहिश जताई है।
बिपाशा इन दिनों पर्दे से दूर हैं और करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी करके अपनी पर्सनल लाइफ़ को एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा इंस्टाग्राम पर काफ़ी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी लाइफ़स्टाइल की झलक दिखाती रहती हैं, मगर अब उन्होंने ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे लगता है कि वो अपनी गुज़री हुई ज़िंदगी को मिस कर रही हैं। बिपाशा बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेज़ में शामिल रही हैं, जिनकी वेल टोंड फिगर दूसरों के लिए मिसाल होती थी। उन्हें डस्की ब्यूटी कहा जाता था। बिपाशा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो काफ़ी टैन दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- मुझे तांबई रंग में रंग दो। यह टैन मुझे वापस चाहिए। इसके लिए धूप और बीच की ज़रूरत है।
इससे पहले बिपाशा ने एक मैगज़ीन के कवर पेज को शेयर किया था, जिस पर बिपाशा स्टिम सूट में नज़र आ रही हैं। यह फोटोशूट 1998 का है, जब बिपाशा मॉडल हुआ करती थीं और बॉलीवुड में एंट्री की कोशिश कर रही थीं। बिपाशा ने 2001 की फ़िल्म अजनबी से फ़िल्मी सफ़र शुरू किया था। बिपाशा ने कैप्शन में बताया है कि यह उनका पहला स्विट सूट फोटोशूट है।
बिपाशा काफ़ी अर्से से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी आख़िरी फ़िल्म अलोन है, जो 2015 में आयी थी। इस फ़िल्म में वो डबल रोल में थीं और उनके हीरो करण सिंह ग्रोवर थे। इस फ़िल्म के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।