Move to Jagran APP

Robinhood Bihar Ke Song: वीआरस लेकर चर्चा में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, गायक दीपक ठाकुर ने रिलीज़ किया गाना

Robinhood Bihar Ke Song वीआरस लेकर चर्चा में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के ऊपर एक गाना रिलीज़ किया गया है। इस गाने को बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी दीपक ठाकुर ने गया है। गाने के बालो हैं- रॉबिनहुड बिहार के।

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 10:35 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 11:09 AM (IST)
दीपक ठाकुर और गुप्तेश्वर पांडेय (फोटो इंस्टाग्राम से ली गई है)

नई दिल्ली, जेएनएन। Robinhood Bihar Ke Song: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर वह चर्चा में आए। अब उन्होंने वीआरएस यानि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। ख़बर यह भी है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। इन सबके बीच उनका एक गाना भी रिलीज़ हो गया है।

loksabha election banner

बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी और गैंग ऑफ़ वासेपुर- मुक्केबाज़ जैसी फ़िल्मों में गा चुके दीपक ठाकुर ने एल्बम रिलीज़ किया है। डीटी प्रोडक्शन के लेबल के नीचे बने इस गाने में गुप्तेश्वर पांडेय खुद भी फीचर हैं। इसके अलावा वीडियो में दीपक ठाकुर भी नज़र आए हैं। रॉबिनहुड बिहार के नाम इस गाने में गुप्तेश्वर पांडेय की तारीफ में काफी कुछ कहा गया है। इसके अलावा कुछ-कुछ बिहार लुक भी नज़र आ रहा है।

दीपक ठाकुर की बात करें, तो उन्हें पहली बार नाम गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के जरिए मिला। अनुराग कश्यप अपनी फ़िल्म के लिए कुछ रिजनल गायकों का इंतज़ार था। इस बीच दीपक ठाकुर को उन्होंने अपनी फ़िल्म में गाने का मौका दिया। इसके बाद दीपक एक बार फिर स्क्रीन से गायब हो गए। दोबारा दीपक को एक बार फिर अनुराग ने अपनी फ़िल्म मुक्काबाज़ में मौका दिया।

मुक्काबाज़ के बाद दीपक को बिग बॉस से ऑफ़र मिला। दीपक बिग बॉस के 12वें सीजन में शामिल हुए। वहां से उन्होंने काफी फेम मिला। इसके बाद अनूप जलोटा ने उन्हें अपनी एल्बम में कास्ट किया। अब दीपक खुद के यूट्यूब चैलन पर लगातार नए गाने रिलीज़ कर रहे हैं। इसके अलावा बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर भी दीपक चर्चा में रह चुके हैं। उनका खुद का गांव भी बाढ़ से परेशान था। तब दीपक ने आगे बढ़ते हुए लोगों को राशन की व्यवस्था की थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.