Move to Jagran APP

Divya Agarwal ने खरीदा नया घर, मंगेतर अपूर्व पाड़गांवकर ने कहा- गर्व की बात

Divya Agarwal New House दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। अब उन्होंने एक नया घर खरीदा है। इसके चलते उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें बधाई दी है। दोनों काफी खुश है। दोनों की वीडियो फैंस को काफी पसंद आती है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarPublished: Tue, 06 Jun 2023 05:16 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jun 2023 05:16 PM (IST)
Divya Agarwal ने खरीदा नया घर, मंगेतर अपूर्व पाड़गांवकर ने कहा- गर्व की बात
Divya Agarwal New House, Divya Agarwal news

नई दिल्ली, जेएनएन। Divya Agarwal New House: बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल ने उद्योगपति अपूर्व पाड़गांवकर से सगाई कर ली है। अब खबर आई है कि उन्होंने अपने लिए एक नया घर खरीदा है। दिव्या अग्रवाल कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती हैं।

loksabha election banner

कौन हैं दिव्या अग्रवाल?

अपूर्व पाड़गांवकर दिव्या अग्रवाल का अक्सर समर्थन करते नजर आते हैं। अब दिव्या ने एक नया घर खरीदा है। इस पर अपूर्व ने उन्हें बधाई दी है। दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी शो की विजेता थी। उनकी वीडियो को देखकर लगता है कि यह घर पजेशन के लिए तैयार है। इस पर उनके मंगेतर अपूर्व पाड़गांवकर ने उन्हें बधाई दी है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे है। दोनों का अंदाज फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।

दिव्या अग्रवाल की घर खरीदने की खबर पर मंगेतर ने क्या लिखा है?

वीडियो में दिव्या अग्रवाल को घर के आगे खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। अपूर्व ने लिखा है,

"मुंबई जैसे शहर में अपना खुद का घर खरीदना बहुत बड़ी बात है। प्राउड ऑफ यू दिव्या अग्रवाल।"

दिव्या अग्रवाल ने इसे अपनी स्टोरी पर भी शेयर किया है। उनके भाई प्रिंस अग्रवाल ने भी वीडियो शेयर की है। इसमें घर के आगे लगी नेमप्लेट को भी देखा जा सकता है। दिव्या अग्रवाल के फैंस भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे है। कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर शुभकामना संदेश लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

दिव्या अग्रवाल ने किन शो में काम किया है?

दिव्या अग्रवाल एमटीवी स्प्लिट्सविला 10 में नजर आई थी। इसके अलावा वह बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने वेब सीरीज रागिनी एमएमएस रिटर्न में काम किया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। हाल ही में उन्हें एक वीडियो में देखा गया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस थी। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आ सकती है। हाल ही में, उन्होंने अनुराग कश्यप से काम मांगा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से साथ काम करने की इच्छा जताई थी।

View this post on Instagram

A post shared by AMRITA RAO 🇮🇳 (@amrita_rao_insta)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.