विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: शो में एंट्री से पहले सना सुल्तान ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, देखते ही पसीज जाएगा फैंस का दिल

Published: Fri, 21 Jun 2024 07:20 PM (IST)

टीवी का विवादित शो बिग बॉस बहुत जल्द ओटीटी पर आने वाला है। फैंस के बीच इसका अलग ही क्रेज ...और पढ़ें

Sana Sultan shares emotional post before entering into Bigg Boss
Sana Sultan shares emotional post before entering into Bigg Boss

HighLights

  1. बिग बॉस में आ सकती हैं नजर
  2. सना सुल्तान ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
  3. क्वीन खान के नाम से भी हैं फेमस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 3) शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। फैंस को टीवी के इस विवादित शो का ब्रेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसमें उन्हें बहुत सारा मसाला और गॉसिप मिलता है। इसके कुछ फाइनल कंटेस्टेंट की बात करें तो इनमें साई केतन राव, चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल का नाम आ रहा है।

सना ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

वहीं इस लिस्ट में सना सुलतान का भी नाम है। वहीं सना सुल्तान ने बिग बॉस शो में एंट्री से ठीक दो दिन पहले एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपनी सक्सेस और फेल्योर पर बात करती नजर आईं। पोस्ट के कमेंट्स में फैंस सना की सोच की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए सना ने लिखा, सक्सेस स्टोरी भी उन्हीं की सुनने में अच्छी लगती है जो एक टाइम पर बड़ा फेल्योर रहा हो। सना के इस पोस्ट से साफ झलक रहा है कि वो जीवन की असफलताओं के बारे में बात कर रही हैं जिसके बारे में कोई जल्दी नहीं बोलता। हर कोई स्टार के अवॉर्ड्स और उसकी कामयाबी की ही चर्चा करता है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की इन 7 हसीनाओं के सामने फेल है बड़े-बड़े स्टार्स, इंस्टाग्राम पर है इतनी फॉलोइंग

कौन है सना खान?

सना खान एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और उन्हें क्वीन खान के भी नाम से जाना जाता है। सना ने एक ब्लॉगर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2014 से 2015 के बीच डबस्मैश वीडियो बनाने शुरू किया जब ये ऐप काफी ज्यादा वायरल हुआ करता था। सना के वीडियो को देख फैंस क्रेजी हो गए और वो बहुत जल्दी फेमस हो गईं। इसके अलावा सना के इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

इसके बाद सना ने मॉडलिंग शुरू कर दी और वो कई सारे प्रिंट एड्स में भी नजर आईं। इसके अलावा वो कई पंजाबी एल्बम्स में भी नजर आईं। उन्होंने 'लॉस्ट ड्रीम' (2016) और 'एन एवरलास्टिंग लव' (2019) जैसी हिंदी शॉर्ट फिल्म्स में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के घर में कैद हुआ ये नामी जर्नलिस्ट, ब्रेकिंग न्यूज बनाने वाला पत्रकार अब खुद बनेगा सुर्खियां