विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3 की इन 8 हसीनाओं के सामने फेल है बड़े-बड़े स्टार्स, इंस्टाग्राम पर है इतनी फॉलोइंग

Published: Fri, 21 Jun 2024 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2024 07:12 PM (IST)

Bigg Boss OTT 3 प्रीमियर में बस अब कुछ ही समय बचा हुआ है। इस शो में पार्टिसिपेट करने वाले ...और पढ़ें

बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट इंस्टाग्राम फॉलोअर्स/ फोटो- Instagram
बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट इंस्टाग्राम फॉलोअर्स/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगी ये हसीनाएं
  2. इंस्टाग्राम पर इन 8 कंटेस्टेंट की है जबरदस्त फॉलोइंग
  3. अनिल कपूर के शो में ग्लैमर के साथ होगा खूब धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर से विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस धमाका करने आ रहा है। इस बार कंटेस्टेंट के बीच ये घमासान टेलीविजन पर नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा। बिग बॉस ओटीटी के पहले और दूसरे सीजन के बाद अब तीसरे की होस्टिंग की कमान अनिल कपूर के हाथों में हैं।

बॉलीवुड के झकास एक्टर पहले ही ये वादा कर चुके हैं कि इस बार सब चीजें पहले से हटके होंगी और दर्शकों के सामने कुछ नया परोसा जाएगा। आज एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट घर में एंट्री लेंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको बिग बॉस ओटीटी में पार्टिसिपेट करने वाली उन आठ हसीनाओं की फैन-फॉलोइंग के बारे में बता रहे हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर चाहने वालों की लिस्ट इतनी लंबी हैं कि आप भी देख के हैरान रह जाएंगे।

सना सुल्तान

अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 में बिजलियां गिराने को तैयार अभिनेत्री सना सुल्तान की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी लंबी फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें आने वाले समय में बिग बॉस के शो में भी मदद कर सकती है। इंस्टाग्राम पर उनके 6.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

चंद्रिका गेरा दीक्षित

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर आए दिन बवाल मचा देती हैं। हालांकि, उनके वायरल वीडियोज में उन्हें फैन फॉलोइंग में काफी मुनाफा दिलाया है। इंस्टाग्राम पर उन्हें ट्रोल करने वाले तो बहुत लोग हैं, लेकिन इसके साथ उनके चाहने वालों की भी कमी नहीं है। उनके 3 लाख 71 के करीब फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के घर में कैद हुआ ये नामी जर्नलिस्ट, ब्रेकिंग न्यूज बनाने वाला पत्रकार अब खुद बनेगा सुर्खियां

पायल मलिक

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक सोशल मीडिया की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। वह म्यूजिक वीडियो भी करती हैं। उनकी भी इंस्टाग्राम पर चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनके टोटल फॉलोअर्स 6.6 मिलियन के करीब हैं।

कृतिका मलिक

कृतिका मलिक फेमस Youtuber अरमान मलिक की दूसरी पत्नी हैं। कृतिका और पायल दोनों को ही अक्सर ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है। हालांकि, कई ऐसे भी फैंस हैं जो उनका सोशल मीडिया पर खूब समर्थन करते हैं। कृतिका बिग बॉस के घर में क्या कमाल करेंगी ये तो बाद में पता चलेगा, लेकिन इंस्टाग्राम पर तो वह निश्चित तौर पर फैंस का दिल जीतती हैं। उनके 8.4 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं।

मुनिषा खटवानी

एक्ट्रेस मुनीषा खटवानी ने टेलीविजन पर तंत्र, श्श्श...कोई है सहित कई शोज में काम किया है। अब वह अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगी। एक्टिंग के अलावा वह टैरो कार्ड रीडिंग भी करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके टोटल 8 लाख 15 हजार के करीब फैन फॉलोइंग है।

शिवानी कुमारी

बिग बॉस ओटीटी 3 के इस सीजन में अधिकतर सोशल मीडिया की फेमस पर्सनैलिटी नजर आने वाली है। इस लिस्ट में एक नाम शिवानी कुमार का भी हैं, जिन्होंने अपने अतरंगी अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं। उनके भी इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं।

पौलोमी दास

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल पौलोमी दास भी अपनी हॉटनेस से बिग बॉस के घर का तापमान बढ़ाने वाली हैं। नागिन के बाद अब वह अनिल कपूर के शो में दिखेंगी। इन सभी हसीनाओं में इंस्टाग्राम पर उनकी सबसे कम फैन 1 लाख 66 हजार फॉलोइंग है।

सना मकबूल

सना मकबूल टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कितनी मोहब्बत है 2, अर्जुन, आदत से मजबूर जैसे फिक्शन शो किए हैं।

इसके अलावा सना रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11 में भी नजर आ चुकी हैं। सना के सोशल मीडिया पर 1 मिलियन प्रशंसकों की लिस्ट है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में आग लगाने आई गांव की छोरी, Uttar Pradesh की इन्फ्लुएंसर का प्रोमो हुआ आउट