विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajaz Khan Bail Rejected: बॉलीवुड एक्टर एजाज़ ख़ान की ज़मानत याचिका खारिज, ड्रग्स केस में हुई थी गिरफ़्तारी

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 06 Jul 2021 04:27 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 07 Jul 2021 07:38 AM (GMT+05:30)

एनसीबी ने एजाज़ के लोखंडवाला स्थित आवास पर छापा मारा था और ड्रग्स बरामद की थी। लगभग आठ घंटों तक ...और पढ़ें

Ajaz Khan with NCB officials. File Photo- ANI
Ajaz Khan with NCB officials. File Photo- ANI

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस में भाग ले चुके एजाज़ ख़ान की ज़मानत याचिका मुंबई की एस्प्लांडे कोर्ट ने खारिज कर दी है। एजाज़ को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स केस में अप्रैल में गिरफ़्तार किया था। तभी से एजाज़ जेल में हैं। एजाज़ ने इससे पहले भी ज़मानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

एनसीबी ने एजाज़ के लोखंडवाला स्थित आवास पर छापा मारा था और ड्रग्स बरामद की थी। लगभग आठ घंटों तक पूछताछ के बाद एनसीबी ने एजाज़ को 31 मार्च को गिरफ़्तार किया था। एनसीबी अधिकारियों ने कहा था कि घर की तलाशी के दौरान 4.5 ग्राम अल्प्रोजोल टेबलेट मिली थीं। हालांकि, एजाज़ को बटाटा गैंग से कनेक्शन की वजह गिरफ़्तार किया गया था। एक्टर से पूछताछ के बाद एनसीबी ने नवी मुंबई और जोगेश्वरी में भी छापामारी की थी। 

गिरफ़्तारी के बाद एजाज़ कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें, इससे पहले एजाज़ को 2018 में भी ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार गया था। उन्हें बेलापुर स्थित होटल के कमरे से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिलने का दावा भी मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया था। हालांकि, एजाज ने उस वक्त भी खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया था और ट्वीट करके अपनी बात भी रखी थी।

आपको बता दें कि एजाज खान ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 7 में भाग लिया था। वह अपने गर्म-मिजाज की वजह से बहुत बार विवादों में आ चुके हैं। बॉलीवुड करियर की बात करें तो एजाज़ आखिरी बार गुल मकई में नजर आये थे। एजाज ने बॉलीवुड के साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्मों में अहम किरदार निभाये हैं। 2017 में आयी पुरी जगन्नाथ की रोग में एजाज़ नजर आये थे।

वहीं बिग बॉस हल्ला बोल में एजाज़ ख़ान कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे। फीयर फैक्टर- ख़तरों के खिलाड़ी में भी एजाज़ भाग ले चुके हैं। बता दें, एजाज सोशल मीडिया में अपने तीखे बयानों की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। उनके बयान विवादित भी हुए हैं। 2011 में आयी अमिताभ बच्चन और सोनू सूद की फिल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप में एजाज़ ने एक किरदार निभाया था। (With ANI Inputs)