Move to Jagran APP

Payal Rohatagi Arrest: बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी गिरफ्तार, मोतीलाल नेहरू पर बनाया था वीडियो

Payal Rohatagi Arrest बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर गिरफ्तार किया है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 12:26 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 12:27 PM (IST)
Payal Rohatagi Arrest: बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी गिरफ्तार, मोतीलाल नेहरू पर बनाया था वीडियो
Payal Rohatagi Arrest: बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी गिरफ्तार, मोतीलाल नेहरू पर बनाया था वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने विवादित ट्वीट्स के जरिए सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के बूंदी जिले की पुलिस ने बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट को गिरफ्तार किया है। पायल रोहतगी ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। पायल ने ट्वीट करते हुए अरेस्ट होने की बात को कंफर्म किया है।

loksabha election banner

पायल ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मुझे मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाने के लिए राजस्थान पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है, जिसकी जानकारी मैंने गूगल से ली थी। अभिव्यक्ति की आजादी मजाक है।' साथ ही पायल ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ऑफिस और गृह मंत्रालय को टैग भी किया है। अभी गिरफ्तारी को लेकर अधिक जानकारी सामने आना बाकी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इससे पहले 5 दिसंबर को राजस्थान पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के लिए पायल रोहतगी को नोटिस जारी किया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक सितंबर को फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया था।

राजस्थान यूथ कांग्रेस के महासचिव चर्मेश शर्मा ने पायल के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस गुजरात में उनके घर गई और इस मामले में उनके घर पर नोटिस भी भी दिया गया। बता दें कि यह मामला राजस्थान के बूंदी जिले के बूंदी सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया था।

बता दें कि इससे पहले भी पायल हिंदू-मुस्लिम को लेकर विवादित बयान दे चुकी हैं और कई ट्वीट भी कर चुकी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल का नाम भी 'पायल रोहतगी एंड टीम- भगवान राम भक्त्स' कर रखा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.