Bigg Boss 13 Update: शहनाज गिल के कैप्टंसी के दौरान घर के सदस्य सोते हुए आए नजर, परेशान हुई शहनाज गिल
Bigg Boss 13 Update मधुरिमा तुली और शहनाज गिल की लड़ाई दिन भर जारी रहती हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl बिग बॉस 13 में आज के एपिसोड में शहनाज गिल की कैप्टंसी नजर आती हैl घर के सभी सदस्य उन्हें परेशान करते हैं और कई बार सोते हुए पकड़े जाते हैंl इसके चलते मधुरिमा को बतौर कैप्टन शहनाज गिल दंड भी देती है और वह उनका मेकअप उनसे ले लेती हैl इसे लेकर मधुरिमा की बहस विशाल सिंह और शेफाली बग्गा से भी होती हैl
इसके पहले आज के एपिसोड में विशाल आदित्य सिंह को घर में भूत होने का एहसास होता है और वह उठकर जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लगाते नजर आते हैंl इसके बाद पारस छाबड़ा कहते हैं कि वह रात में बाथरूम में जाने से डर गए थे और विशाल के साथ गए थे। मधुरिमा और शहनाज गिल की लड़ाई दिन भर जारी रहती हैl वहीं एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज़ की लड़ाई होती है और दोनों भिड़ जाते हैंl दोनों के बीच लड़ाई चलती रहती हैl इसी बीच मधुरिमा खाने के बर्तन धोने से मना कर देती हैंl
इस बात को लेकर शहनाज गिल और मधुरिमा के बीच भयंकर तू तू मैं मैं होती हैl शहनाज गिल की कैप्टंसी का पहला दिन, उनके लिए बहुत मुश्किल भरा साबित होता है। इसके बाद घर में एक फैशन शो का आयोजन होता हैl इसमें घर के सभी सदस्यों को रैंप वॉक देखने का मौका मिलता हैंl इसमें रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, शहनाज गिल और शेफाली बग्गा रैंप वॉक करते हैंl
इस शो को होस्ट पारस छाबड़ा करते हैंl वहीं जज के तौर पर आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला होते हैं। इसके बाद घर के सभी सदस्य तैयारी करते हैं और शो के लिए तैयार होते हैंl पारस छाबड़ा शो शुरू करते हैंl शो के दौरान सवाल पूछने को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला की रश्मि देसाई से फिर बहस हो जाती हैंl इस बार का बिग बॉस बहुत विवादित रहा हैंl