Bigg Boss 13: इन दो मेहमानों की हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री, सिद्धार्थ-रश्मि की जोड़ी पर पड़ेगा असर?
Bigg Boss 13 बिग बॉस के घर में गेम रोचक होता जा रहा है और बताया जा रहा है कि इस बार दो लोगों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। घर में टास्क से लेकर कई झगड़े और बीच-बीच में आ रहे ट्विट्स विनर बनने की लड़ाई को ज्यादा रोचक बना रहे हैं। इसी वजह से अब शो को भी 5 हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है और अब दर्शकों को घर में कई दिनों तक जंग देखने को मिलेगी। हाली ही में देवोलीना बैकपेन की वजह से घर से बाहर हो गई हैं और अब खबरें आ रही हैं कि घर में जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।
खबरों की मानें तो इस बार घर में दो मेहमानों की एंट्री हो सकती है। इसमें एक शख्स को दोबारा घर में एंट्री दी जा रही है, जिससे सिद्धार्थ और रश्मि के गेम पर असर पड़ सकता है। वहीं सिद्धार्थ और रश्मि के बीच बढ़ रही करीबी पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में फैंस इस एंट्री से नाराज भी दिख रहे हैं, अब देखना ये है कि इन दो एंट्री से गेम में क्या चेंज होता है। जानते हैं कौन हैं वो दो स्टार...
मधुरिमा तुली
खबर हैं कि विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली बिग बॉस 13 के घर में आ सकती हैं। इसके पहले दोनों को नच बलिए 9 में देखा गया था और वो लड़ाई की वजह से सुर्खियों में रहे थे। अब मधुरिमा की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने से खेल और भी रोचक हो सकता है। मधुरिमा एक लोकप्रिय टीवी ऐक्ट्रेस हैं और मधुरिमा कुमकुम भाग्य, कमायमत की रात, चंद्रकांता जैसे लोकप्रिय शो में दिख चुकी हैं।
अरहान खान
वहीं वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेने वाले मेहमानों में दूसरा नाम है अरहान खान। अरहान खान रश्मि देसाई के अच्छे दोस्त हैं और उनकी एक बार फिर एंट्री हो सकती है। अरहान की एंट्री से सिद्धार्थ और रश्मि के गेम पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा बिग बॉल में शेफाली बग्गा के नाम पर चर्चा हो रही है और माना जा रहा है कि शेफाली भी एक बार फिर एंट्री कर सकती हैं।