Bigg Boss 13: वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहले खेसारी लाल यादव का ये वीडियो हुआ लीक
Khesari Lal yadav In Bigg Boss 13 लीक हुए वीडियो में गायक खेसारी लाल यादव को आंखें बंद कर बिग बॉस के मंच की ओर जाते देखा जा सकता है।
नई दिल्ली, जेएनएनl बिग बॉस 13 के घर में भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव बिग एक वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री करते नजर आएंगे। उनके साथ तहसीन पूनावाला और प्रसिद्ध यू ट्यूबर हिन्दुस्तानी भाऊ शो में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करते नजर आएंगे। स्पॉटबॉय में छपी खबर के अनुसार कलर्स टीवी ने हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, हम आपको इस लीक वीडियो में खेसारी लाल यादव को बिग बॉस के घर में प्रवेश करते देख सकते हैं।
वीडियो को मुंबई में फिल्म सिटी में बने सेट के परिसर में शूट किया गया है, जहां बिग बॉस 13 का घर बनाया गया है। एक वीडियो में गायक खेसारी लाल यादव को आंखें बंद कर मंच की ओर जाते देखा जा सकता है।
हालांकि वह अगले हफ्ते 1 नवंबर को मुख्य घर में प्रवेश करेंगे। कल उन्होंने मेजबान सलमान खान के साथ अपने इंट्रो का टीज़र शूट किया और आज रात वीकेंड का वार के एपिसोड में दिखाया जाएगा। खेसारी की बात करें तो अभिनेता, गायक और मॉडल के तौर पर भोजपुरी सिनेमा से जुड़े हुए हैं।
Khesari lal yadav is all set to enter in bigg boss house as a wild card entry .... pic.twitter.com/wf1rO0o9ir— Ifat qureshi (@IfatQureshi) October 26, 2019
उन्होंने 2012 में आई फिल्म साजन चले ससुराल के रूप में सफलता पाई। उन्होंने चंदा देवी से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। बिग बॉस 13 में पहले पड़ाव का फिनाले जारी हैंl इसमें घर के सभी सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेटड हैंl इस बार के बिग बॉस सीजन में अब तक एक भी टास्क पूरे नहीं हुए हैं और सभी टास्क रद्द हुए हैंl
इसके चलते घर से बेघर होने के लिए बिग बॉस ने सजा के तौर पर सभी को नॉमिनेट किया हैंl बिग बॉस 13 के इस सीजन में पहली बार ऐसा है कि अंतिम फिनाले के पहले एक फिनाले रखा गया हैंl